Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

viral video

Bihar News: नेपाल में लगातार बारिश से बिहार के पश्चिम चंपारण में नदियां उफान पर हैं. वायरल वीडियो में पिता बेटे को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराता दिखा.

राजस्थान के उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का मामला सामने आया है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में स्वरा भास्कर के भाषण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर हूटिंग और भाषण के दौरान बाधा आने के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

एक लड़की के सिर मुंडवाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो के कैप्शन में शादी तय होने की बात लिखी है, जिसके बाद लोग इसे मर्जी के खिलाफ शादी का विरोध बता रहे हैं. जानिए इस वायरल क्लिप की असली सच्चाई क्या है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ ने हुबहू शिवलिंग का आकार ले लिया. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

ट्रेन में पूजा-अर्चना के वायरल वीडियो पर मोहम्मद ज़ुबैर के सवालों के बाद नॉर्दर्न रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह निजी सैलून कोच की वैध बुकिंग थी. रेलवे के अनुसार, कोच नियमों के तहत बुक किया गया था और घटना से सुरक्षा या परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा...

Russia machine gun: रूस में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान YakB-12.7 रोटरी मशीन गन बेकाबू हो गई. वायरल वीडियो में सैनिक जान बचाने के लिए भागते नजर आए. जानिए पूरा मामला

Lioness Entered Village: एक गांव में आधी रात एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ घुस आई. गली में घूमते शेरों का यह वीडियो देखकर स्‍थानीय लोग डरे हुए हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है.

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक चोर को यात्री का मोबाइल चुराना महंगा पड़ गया. मानसी स्टेशन पर चोरी की कोशिश के दौरान मुसाफिरों ने उसका हाथ पकड़ लिया और वह चलती ट्रेन में बाहर की तरफ लटकता रहा. खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी मोहम्मद फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.