Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Yasin Malik

मलिक ने कहा कि सीबीआई की आपत्ति यह है कि मैं सुरक्षा के लिए खतरा हूं. मैं उसी का जवाब दे रहा हूं. मैंने और मेरे संगठन के खिलाफ किसी भी आतंकवादी को समर्थन देने या किसी भी तरह का ठिकाना मुहैया कराने के लिए एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है.

Terror funding case: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की याचिका खारिज कर दी. इस मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा काट रहा है.

यासीन मलिक के खिलाफ मुकदमे को दिल्ली ट्रांसफर करने की सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 4 अप्रैल को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने रमजान के बाद मामले की सुनवाई की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट 7 मार्च को यासीन मलिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे को जम्मू से दिल्ली ट्रांसफर करने की सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने यासीन मलिक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू की ट्रायल कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल चलाने के मामले में 21 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा. यासीन मलिक को तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काटनी पड़ रही है.

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि तिहाड़ जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करने की सुविधा पहले से उपलब्ध है.

यासीन मलिक ने अक्सर पाकिस्तान की यात्रा की और हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया है. कोर्ट ने कहा कि हां, जेल में एक कोर्ट रूम बनाया जा सकता है और वहां ऐसा किया जा सकता है.

मलिक को मई 2022 में ट्रायल कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उन्होंने मामले में दोषी होने की दलील दी थी और अपने खिलाफ आरोपों का विरोध नहीं किया था.

Latest