Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Yogi Adityanath

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए रैली करने पहुंचे CM योगी ने कांग्रेस पर गोकशी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में मुसलमानों को एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण देने पर आमादा है.

शिवपाल यादव ने कहा कि "ज्ञानी मुख्यमंत्री महोदय, भगवान सत्यनारायण की कथा के पश्चात चूरन नहीं प्रसाद वितरित होता है..."

CM योगी ने कोरबा में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया अलायंस को निशाने पर लिया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव—2024 में छत्तीसगढ़ महतारी 'अबकी बार 400 पार' का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए को देने जा रही है.

Dowry System Ban in UP: महिला कल्याण विभाग की निदेशक ने सभी विभागाध्यक्षों को उत्तर प्रदेश दहेज प्रतिषेध नियमावली 2004 का कड़ाई से पालन कराने के दिशा-निर्देश दे दिए हैं.

पीएम मोदी ने कहा है, "मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें.

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के खेड़ा गांव में राजपूत समाज ने स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया. इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले किए गए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देवभूमि उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित किया. उन्‍होंने वादा किया कि भाजपा सरकार में राष्‍ट्र की धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा, मंदिरों को सजाया-संवारा जाएगा.

सीएम ने कहा, "मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना है."

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है. अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है.

पीएम मोदी लगातार देश भर के तमाम हिस्सों में चुनावी जनसभा कर रहे हैं तो वहीं सीएम योगी भी लगातार उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में पहुंचकर जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं.