Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आपके बालों के लिए प्रकृति का उपहार: इस अनोखे फूल को दबाते ही निकलता है गाढ़ा झाग, क्‍या ये कुदरती शैम्पू है?

Shampoo Ginger Flower: आज प्रकृति का जादुई शैम्पू देखिए! सोशल मीडिया पर ‘शैम्पू जिंजर’ नाम के एक अनोखे लाल फूल का वीडियो आया है. इस फूल को दबाते ही गाढ़ा झागदार तरल निकलता है.

shampoo-ginger-flower-natural-hair-cleanser

इमेज सोर्स: Insta/@shenaztreasury

Natural Hair Cleanser: आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर शैम्पू केमिकल से भरे होते हैं, जो बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे फूल के बारे में सुना है, जो बिल्कुल असली शैम्पू की तरह काम करता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखे फूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस लाल रंग के फूल को हाथ से जैसे ही दबाया जाता है, तो उसमें से गाढ़ा और झागदार लिक्विड (तरल) बाहर निकलने लगता है. लोग इसे ‘प्रकृति का शैम्पू’ कह रहे हैं.

क्या है इस अनोखे फूल का नाम?

इस जादुई पौधे का वैज्ञानिक नाम ‘जिंजिबर जरुम्बेट’ (Zingiber zerumbet) है. इसे आम बोलचाल की भाषा में ‘शैम्पू जिंजर लिली’ (Shampoo Ginger Lily) या ‘अवापुही’ (Awapuhi) कहा जाता है. यह अदरक के परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक औषधीय पौधा है. यह फूल दिखने में किसी पाइन कोन (चीड़ के फल) जैसा सुंदर और गहरे लाल रंग का होता है. इसके भीतर एक प्राकृतिक तरल जमा रहता है, जो बालों को साफ करने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

बालों के लिए कैसे है फायदेमंद?

इस फूल से निकलने वाले रस का इस्तेमाल सदियों से हवाई (Hawaii) और एशिया के कई हिस्सों में पारंपरिक रूप से बालों को धोने के लिए किया जाता रहा है. जब आप इस फूल को दबाकर इसके रस को बालों में लगाते हैं, तो यह बालों को बहुत अच्छे से साफ करता है. यह एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर भी है, जो बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और इससे बालों में एक सोंधी सी खुशबू भी आती है.

दबाने के बाद दोबारा भर जाता है रस

इस पौधे की एक और हैरान करने वाली खूबी यह है कि जब आप फूल को निचोड़कर उसका पूरा रस निकाल लेते हैं, तो कुछ समय बाद प्रकृति के नियम के अनुसार इसमें अपने आप दोबारा रस भर जाता है. इस वजह से फूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. इस पौधे को नम और छायादार जगहों पर उगाया जाता है. आजकल कई बड़ी ब्यूटी कंपनियां भी अपने ऑर्गेनिक हेयर प्रोडक्ट्स में इस प्राकृतिक शैम्पू के अर्क का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा ‘महुआ’, फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital