होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Reliance Jio के प्लान
Watch Netflix, Prime Video Free: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने कस्टमर के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान लता रहता है. ग्राहकों की सहूलियत के मुताबिक़ कंपनी हज़ार रुपये के प्लान जारी करती है. रिलायंस जियो के पास प्रीपेड, पोस्टपेड, इंटरनैशनल और Jio Phone ग्राहकों के लिए कई प्लान मौजूद हैं. Reliance Jio ने हाल ही में अपने ऐसे सभी प्रीपेड प्लान बंद कर दिए जिनमें OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है. लेकिन कंपनी अभी भी पोस्टपेड प्लान में पॉप्युलर OTT जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो आदि का लाभ दे रही है. जियो के इन पोस्टपेड प्लान (Jio Postpaid Plan) की कीमत 399 रुपये से शुरू है. तो आइए आपको बताते हैं जियो के उन सभी पोस्टपेड प्लान के बारे में जिनमें अनलिमिटेड कॉल, OTT सब्सक्रिप्शन का लाभ मिल रहा है.
रिलायंस जियो के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल का लाभ मिल रहा है. हर दिन 100 एसएमएस भी इस प्लान में दिए जाते हैं. जियो के इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, ऐमजॉन प्राइम, जियोटीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन कंपनी मुफ्त में दे रही है. इस प्लान में ऐमजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन इस प्लान में 1 साल के लिए मिलता है.
रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में 200GB डेटा मिलता है. इस फैमिली प्लान में 3 अतिरिक्त सिम कार्ड दिए जाते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ मिलता हैं. इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, ऐमजॉन प्राइम, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. ग्राहकों को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए दिया जाता है.
ये भी पढ़ें- Jio लेकर आया धांसू प्लान, केवल 150 रु में करें खूब बातें, फ्री डेटा का भी उठाएं लाभ
रिलायंस जियो के 799 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में 150GB डेटा ऑफर किया जाता है. यह प्लान 2 अतिरिक्त सिम कार्ड ऑफर दे रहा है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल का लाभ भी मिल रहा है. इसके साथ ही ग्राहक हर दिन 100 मुफ्त SMS का फायदा का भी लाभ उठा सकते हैं. इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, ऐमजॉन प्राइम, जियोटीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है.
रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की वैलिडिटी में कुल 100GB डेटा मिलता है. इस प्लान में 1 अतिरिक्त सिम कार्ड भी ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिल रहा हैं. इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, ऐमजॉन प्राइम, जियोटीवी, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. जियो के इस पोस्टपेड प्लान में 1 साल के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…