Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फूलगोभी की खेती कर सकती है आपको मालामाल, जानिए कैसे

सही तरीके से और व्यापक रूप से की गयी फूलगोभी की खेती आपकी आय का बढ़िया स्रोत बन सकती है.

फूलगोभी की खेती कर सकती है आपको मालामाल

सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छा मौका है गोभी की फसल लगाने का. इस मौसम में गोभी की फसल लगाएं और ढाई महीने में ही मालामाल हो जाएं. इस फसल को लगाने का यही सही समय माना जाता है. कम समय में तैयार होने वाली यह सब्जी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती है. फूल गोभी आमतौर पर सितंबर व अक्टूबर महीने में लगाई जाती है.

मौसम की मार से बचने के लिए पहले खेती करने वाले किसान ही इसका अधिक मुनाफा कमाते हैं. लेकिन नए तरीकों के आने से अब बीजों के जरिए गोभी की खेती सालों – साल होने लगी है. वहीं इस फसल की आधा दर्जन वैराइटी वैज्ञानिकों ने तैयार की है. जिसमें फूल गोभी, पत्ता गोभी, गांठ वाली व  सलाद वाली गोभी की भी मार्केट में खूब डिमांड रहती है.

अब गोभी की खेती वैरायटी के साथ – साथ तीन कलर में तैयार होने लगी है. बागवानी विभाग की मानें तो पहले ही इसका पौध तैयार किया जाता है. उसके बाद खेत को तैयार करके इसकी रोपाई की जाती है. एक एकड़ की भुमि में 18 से 20 हजार पौधे लगाएं जा सकते है. जो 70 – 75 दिन में फसल उत्पादन देना शुरू कर देता है . उनका कहना है कि किसान इस फसल को लगाकर कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

ऐसे करें रोपाई

इस मौसम में  गोभी के पौधे तैयार किए जाते है. किसान जल्द से जल्द खेत तैयार करके इनकी रोपाई करा दें. साथ ही रोपाई के समय पौधे की बीच की दूरी का ख्याल रखें. पौधों को अधिक नजदीक न लगाएं.  मेड बनाकर पौध लगाने से पौधा जल्दी ग्रोथ करता है और इससे अच्छा फल तैयार होता है. फसल में खरपतवार न होने दें और समय – समय पर पानी डालते रहें.

विभाग के मुताबिक प्रदेश में  सब्जियों के एरिया में गोभी  करीब एक लाख हेक्टेयर में लगाई जाती है. किसान अगर अगेती फसल व सभी अच्छी अलग – अलग वैरायटी की पैदावार करता है तो अधिक मुनाफा कमा सकता है.

लाखों रुपये की होगी कमाई

यदि आपकी गोभी की पैदावार अच्छी होती है तो बजार में आपकी गोभी 20-25 रुपये प्रति किलो तक आसानी से बिकेगी. यानी एक एकड़ अगेती फूलगोभी की खेती से आपको 2-2.5 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. इसमें से अगर खेती पर हुआ 50,000 रुपये का खर्च निकाल दें, तो भी आपको 2 लाख रुपये तक का मुनाफा होगा. यानी कि आपको 4 महीने में 2 लाख रुपये मिल जाएंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital