Bharat Express DD Free Dish

पिंक टिकट होगा बंद! दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए अब करना होगा ये काम

दिल्ली सरकार 1 अगस्त से महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. पुराना कागजी पिंक टिकट अब पूरी तरह बंद होगा और इसकी जगह ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है.

Delhi, Pink Saheli Smart Card, DTC

Pink Saheli Smart Card: अगर आप भी एक दिल्ली में रहने वाली महिला हैं तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. दिल्ली सरकार 1 अगस्त से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के नियम में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब तक बस में सफर करने के लिए सभी महिलाएं जो पिंक टिकट लेती थी अब वो बंद होने जा रहा है. इसकी जगह अब मुफ्त सफर के लिए आपको पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा. बिना इस कार्ड के 1 अगस्त से सभी महिलाओं को सामान्य यात्रियों की तरह पूरा किराया देकर ही सफर करना होगा.

कागजी टिकट होगा बंद

दरअसल दिल्ली परिवहन निगम (DTC) अब इस पूरी व्यवस्था को डिजिटल बनाने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि 1 अगस्त से मुफ्ट पिंक टिकट सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेग जिनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा. बस में चढ़ते ही महिलाओं को अपना कार्ड इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर टैप करना होगा.

चूंकि महिलाएं अभी इस नए कार्ड को अपनाने में थोड़ी सुस्ती दिखा रही हैं इसलिए डीटीसी ने अपनी बसों में एक विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू किया है. कंडक्टर और स्टाफ लगातार महिलाओं को जल्द से जल्द यह कार्ड बनवाने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, अब बार-बार नहीं भरना होगा डिटेल, IRCTC ने बुकिंग प्रोसेस में किए बड़े बदलाव

कहां और कैसे बनेगा यह कार्ड?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. सभी पात्र महिला यात्री परिवहन विभाग और डीटीसी के काउंटरों पर जाकर आसानी से अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड ले सकती हैं.

बता दें कि दिल्ली में अब तक करीब 11 लाख कार्ड बांटे जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई के अंत तक इस आंकड़े को 13 लाख तक पहुंचाया जा सके ताकि 1 अगस्त से इस नियम को सख्ती से लागू किया जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read