यूटिलिटी

Diwali 2023: दिवाली में खरीदना है कार, लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

त्‍योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. साथ ही दिवाली भी आने वाला है. अब आपको हर जगह पर कई सारे डिस्‍काउंट्स, ऑफर्स और स्‍कीम्‍स देखने को मिलेंगे हैं. इस मौके पर कई लोग ऐसे है जो कार और गोल्‍ड की खरीदारी करेंगे.यदि आप भी इस दिवाली पर कार खरीदने का मन बना रहें है और इसके लिए लोन लेना चाहते है तो आपको इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए.

ब्‍याज की तुलना जरूरी

यदि अपने सपनों को पुरा करने के लिए लोन लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले अलग-अलग बैंकों में ब्‍याज दरों की तुलना कर लेनी चाहिए. ब्‍याज दरों में मामूली सा अंतर भी आपकी ईएमआई को बदल सकता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Ankita Lokhande की हरकतों ने उनके पति Vicky Jain का गेम बिगाड़ा, शो में ये गलतियां कर चुकी हैं एक्ट्रेस

अधिक समय का लोन लेने से बचना जरूरी

यदि आप किसी भी तरह का लोन लेते है तो आप इसे कोशिश करें की आपका लोन कम समय का हो. आप लोन को जितने लंबे समय के लिए लेते है. आपको ब्‍याज भी उतने ही ज्‍यादा दिनों का देना पड़ता है. इसलिए आप कोशिश करें कि आपका लोन अधिक समय का ना हो.

प्री क्लोजर पेनाल्टी पर करें विचार

इस फेस्टिव सीजन आप लोन लेने जा रहे हैं तो एक बार प्रीक्‍लोजर के नियम पर भी नजर डाल लें. प्रीक्‍लोजर का मतलब होता है आपने जितने लंबे समय के‍ लिए लोन लिया है, उससे पहले ही आपना पेमेंट कर देना. कई बार ऐसा होता है कि प्रीक्‍लोजर पेनाल्‍टी चार्ज की जाती है. इस पर आप एक बार जरूर विचार कर लें

ये भी पढ़ें- Indian Railways DA Hike: रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कर दी इतनी बढ़ोतरी

प्रोसेसिंग फीस के नियम को जानना जरूरी

यदि आप किसी बैंक से लोन ले रहें तो आप ध्यान दे कि लोन से पहले बैंक प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं. इस प्रोसेसिंग फीस में अंतर हो सकता है. यदि आप इस बारें में बैंकों  से पता करते है तो प्रोसेसिंग फीस आपकी काफी बचत हो सकती है. इसके साथ ही ये भी देख ले की आपको क्या ऑफर्स मिल रहें इससे भी आपकी काफी बचत हो जाएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

43 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago