Bharat Express DD Free Dish

1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पटरी पर दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानिए प्रमुख रूट्स की टाइमिंग

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने 1,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों की घोषणा की है. नियमित ट्रेनों में ‘रिग्रेट’ और लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों को इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों से राहत मिलेगी.

दिवाली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

(AI IMAGE)

Diwali Special Trains: त्योहारों के मौसम में घर जाने की तैयारी में जुटे लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने और ‘रिग्रेट’ स्टेटस आने के बाद रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए व्यापक स्तर पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 13 रेलवे जोन में 1,053 ट्रिप्स स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ये ट्रेनें दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, कोलकाता, पटना और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेंगी.

नियमित ट्रेनों में नो-रूम, स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा

दिवाली (8 नवंबर) और छठ पूजा (13-16 नवंबर) के लिए टिकट बुकिंग शुरू होते ही नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो गईं. उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग या ‘रिग्रेट’ की स्थिति है. यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे 61 दिनों की अवधि में 43 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के जरिए 1,000 से ज्यादा फेरे लगाएगा.

प्रमुख रूट्स और स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

वेस्टर्न रेलवे 13 जोड़ी और नॉर्दर्न रेलवे 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. प्रयागराज से दिल्ली (02417/02418) और कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली (02455/02456) के बीच हफ्ते में कई दिन ट्रेनें चलेंगी. इसके अलावा आगरा कैंट से पलवल (01941/01942) के बीच रोज स्पेशल ट्रेन उपलब्ध रहेगी.

ईस्टर्न और साउथ जोन के यात्रियों को भी राहत

ईस्टर्न रेलवे में आगरा-कोलकाता (01911/01912), कानपुर-कोलकाता (04157/04158) और झांसी-आसनसोल (04185/04186) के बीच विशेष सेवाएं दी गई हैं. वहीं मदुरै, बेंगलुरु, यशवंतपुर, हुबली और गुवाहाटी जैसे लंबे रूटों के लिए भी विशेष ट्रेनें शेड्यूल की गई हैं.

स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था और आगे का प्लान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मांग और वेटिंग लिस्ट के डेटा पर नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए RPF और कमर्शियल स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जा रही है. यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुकिंग से पहले रनिंग शेड्यूल जरूर जांचें.

अलग-अलग रेलवे जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें-

नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway)

वेस्टर्न रेलवे (Western Railway)

सेंट्रल रेलवे (Central Railway)

North East Frontier Railway

North East Frontier Railway 

यह भी पढ़ें-Diwali Chhath Puja Train: नियमित ट्रेनें हाउसफुल? मत लीजिए टेंशन! अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read