यूटिलिटी

Elon Musk ने Mars Mission को लेकर बताया नया ‘गेम प्लान’, जानें कैसे लाखों लोगों को ले जाएंगे मंगल ग्रह पर

Elon Musk Mars Mission: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने अंतरिक्ष में एक और क्रांतिकारी कदम उठाने की घोषणा की है. एलन मस्क ने हाल ही में अपने लेटेस्ट पोस्ट में Mars Mission को लेकर नया गेम प्लान जारी किया है जिसने दुनियाभर के लोगों को सप्रजराइज कर दिया हैं. उन्होंने यह पोस्ट किसी दूसरे यूजर के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया है.

पृथ्वी से मंगल ग्रह पर जाएंगे मानव

मस्क का कहना है कि वह एक ऐसी कार्य योजना तैयार कर रहे हैं, जिससे 10 लाख लोगों को पृथ्वी से मंगल ग्रह पर ले जाया जाएगा. एक दिन ऐसा भी आएगा जब मंगल ग्रह के लिए उड़ान देश के ही एक कोने से दूसरे कोने में विमान से जाने जैसी होगी. वहीं एलन मस्क ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हम एक गेम प्लान बना रहे हैं जिससे 10 लाख लोगों को मंगल पर ले जाएंगे. एलन मस्क SpaceX के CEO भी हैं. X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने लिखा स्टारशिप अब तक का विशाल रॉकेट है और यह मार्स पर ले जाएगा? इसके जवाब में मस्क न पोस्ट किया.

5 साल के भीतर स्टारशिप चंद्रमा ले जाएगा

एलन मस्क ने यूजर के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए बताया कि पांच साल से भी कम समय में स्टारशिप चंद्रमा तक जा सकेगी. यह फ्लाइट में सफर करने जैसा होगा. मस्क ने आगे कहा कि मंगल पर रहने के लिए अभी बहुत से काम करने की जरूरत है.लेकिन स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसशिप अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से अधिकतम दूर-स्थान तक ले जाने में 50 साल से अधिक समय लगा देगी.

ये भी पढ़ें:AI पर एप्पल ने इस तरह मचाया घमासान, दूसरी बड़ी कंपनियां भी नहीं है पीछे

अगले 8 सालों में होगा बहुत कुछ

इससे पहले जनवरी में एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि इंसानों को चांद पर अगले 8 सालों में भेजा जा सकेगा. अब से आठ साल बाद तक हम लोग मंगल ग्रह पर उतर चुके होंगे और चंद्रमा पर भी लोगों को भेजा जा चुका होगा. मानव जाति को मंगल ग्रह पर चंद्रमा आधारित शहर बसाने चाहिए और वहां से आगे के सितारों का सफर तय करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

39 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

46 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago