होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Employees Provident Fund: अगर आप नौकरी वाले हैं और हर महीने आपकी सैलरी में से कुछ हिस्सा कटकर ईपीएफ अकाउंट में चला जाता है, तो आप UAN नंबर की अहमियत को अच्छी तरह से समझते होंगे. PF संबंधित कई काम को UAN नंबर बेहद ही आसान बना देता है. यह नंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Orgnisation) की ओर से ही जारी होता है. इसकी यूज से आप बैलेंस से लेकर अन्य डिटेल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
UAN नंबर सिर्फ ईपीएफ अकाउंट से लिंक नहीं होता है, बल्कि इसमें अकाउंट होल्डर के बैंक डीटेल्स को भी लिंक कर दिया जाता है. जब आप ईपीएफ से फंड निकालते हैं तो वो उसी अकाउंट में आता है जो यूएएन से लिंक्ड रहता है. लेकिन अगर UAN के साथ लिंक्ड आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाता है, उसमें गलत अकाउंट नंबर जुड़ गया है या आप अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट डीटेल्स को बदलना चाहते हैं, तो आइए हम आपको वो तरीका बताते है जिससे आप नए अकाउंट नंबर को अपडेट कर सकते हैं.
इस काम करने के लिए सबसे पहले आप EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं.
जिसके बाद आप UAN और पासवर्ड डालकर इसे लॉग इन कर लें.
अब आप मैनेज विकल्प पर क्लिक कर लें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर.
मेन्यू में जाकर केवाईसी का विकल्प चुन लें.
अब आपको बैंक को सेलेक्ट करना होगा, अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी दर्ज करवाना होगा.
सभी जानकारी देने के बाद आप इसे सेव कर लें.
ये अप्रूव होने के बाद आपकी जानकारी इसमें अपडेट हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today 3 January: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट
किसी भी कर्मचारी के लिए UAN नंबर बेहद ही जरूरी होता है. इसे किसी के साथ शेयर नहीं करने की सलाह भी दी जाती है. यह 12 अंकों का नंबर होता है. ये नबंर EPFO में रजिस्टर्ड होने वाले कमचारी को सिर्फ एक बार ही दिया जाता है. जब कर्मचारी का PF अकाउंट खुला जाता है तो कर्मचारियों को उसी दौरान UAN नंबर भी जनरेट कर दिया जाता है. हालांकि इसे बाद में भी आप जनरेट करवा सकते हैं.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…