यूटिलिटी

EPS 95: पुरानी सरकारी पेंशन की तरह है योजना, पहले आपको, फिर पत्नी और बाद में बच्चों को भी पैसा मिलेगा

निजी क्षेत्र में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों ने अपना पीएफ खाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में खोला होगा. ईपीएफओ न केवल आपके पैसे को इस खाते में भविष्य के लिए सुरक्षित रखता है, बल्कि आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा भी देता है. कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) एक ऐसी योजना है जहां निजी कर्मचारियों को भी पेंशन सुरक्षा मिलती है. ईपीएफओ ने साल 1995 में इस योजना को और आकर्षक बनाया और इसका नाम बदलकर ईपीएस-95 कर दिया.

ईपीएस-95 एक ऐसी पेंशन योजना है, जिसमें ईपीएफओ कर्मचारी को उसके पूरे परिवार के साथ पेंशन की सुविधा देता है. इस योजना को चुनने वालों को और भी कई सुविधाएं दी जाती हैं. वर्तमान में लगभग 75 लाख पेंशनभोगी ईपीएस-95 योजना के लाभार्थी हैं. इसके अलावा ईपीएफओ से करीब 6 करोड़ अंशधारक भी जुड़े हैं, जिन्हें हाल ही में ईपीएस-95 योजना को चुनने का विकल्प दिया गया है.  यह योजना सेवानिवृत्ति की न्यूनतम और गारंटीड पेंशन की सुरक्षा देती है.

कैसे मिलेगा पेंशन का लाभ

इस योजना का चुनाव करने वाले कर्मचारी अगर मिनिमम 10 साल नौकरी कर लेते हैं और 58 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं तो उन्‍हें गारंटीड पेंशन का लाभ दिया जाता है. यह पेंशन किसी भी हाल में 1000 रुपये महीने से कम नहीं होती है. रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को आजीवन इस पेंशन का लाभ दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को मिला होली का तोहफा, आज पीएम मोदी जारी करेंगे 13वीं किस्त

पत्‍नी और बच्‍चों को कितनी पेंशन

यदि पेंशनधारक के साथ किसी तरह की अनहोनी हो जाती है तो उनकी पत्‍नी को पेंशन का लाभ मिलता है. हालांकि, पत्‍नी को मिलने वाली पेंशन की राशि कर्मचारी के मुकाबले 50 फीसदी होती है. इसका मतलब है कि यदि पति को 10 हजार रुपये पेंशन दिया जाता था तो उनके न रहने पर पत्‍नी को 5 हजार की पेंशन मिलेगी. इतना ही नहीं अगर पति-पत्‍नी दोनों ही नहीं रहते तो उनके बच्‍चों को पेंशन का लाभ दिया जाता है. योजना के तहत 2 बच्‍चों को 25 साल की उम्र तक पेंशन का लाभ दिया जाता है. यह मूल पेंशन का 25 फीसदी होता है. यानी अगर मूल पेंशन 10 हजार रुपये थी तो बच्‍चों को 2.5 हजार की पेंशन दी जाएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago