होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- ANI (@ANI)/Twitter
Axar Patel Visit Baba Mahakal Temple: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा ने सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. पटेल और उनकी पत्नी ने इस अवसर पर ‘भस्म आरती’ में भी भाग लिया. भस्म आरती (भस्म के साथ प्रसाद) यहाँ की एक प्रसिद्ध रस्म है. यह ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 से 5:30 के बीच किया जाता है. युगल ने नंदीहाल में बैठकर भस्म आरती देखी. इसके बाद वे मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और जलाभिषेक किया. पूजा करने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की. पटेल ने कहा कि वे 5 साल पहले भी यहां आए थे लेकिन तब भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाए थे. बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने का उनका सपना था जो आज पूरा हो गया. भस्म आरती में भाग लेकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई.
नवविवाहित जोड़े भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी रविवार (26 फरवरी) को महाकाल मंदिर जाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. उन्होंने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया और गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया.
अक्षर का जलवा कायम
बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अक्षर पटेल ने कमाल प्रदर्शन किया है. अक्षर ने अबतक दोनों ही टेस्ट जीत में गजब योगदान दिया है. अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक ही विकेट ले पाए हैं लेकिन इस खिलाड़ी ने बल्ले से कमाल परफॉर्मेंस दी है. अक्षर ने मुश्किल वक्त में टीम के लिए बेहतरीन पारियां खेली. अक्षर ने नागपुर में 84 और दिल्ली में 74 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की हार तय की थी.अब इंदौर में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…