Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए तेजी की बड़ी वजहें और ताजा रेट्स

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दामों के चलते एमसीएक्स पर सोना 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,350 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है.

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर बोझ थोड़ा बढ़ने वाला है. सर्राफा बाजार में बुलियन की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. वायदा बाजार पर बुधवार, 22 जुलाई 2026 की सुबह सोने और चांदी दोनों के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई.

क्या हैं ताजा रेट?

बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1% से ज्यादा उछल गया. इसमें करीब 1600 रुपये की बढ़त देखी गई, जिसके बाद सोना 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया.
वहीं चांदी की चमक भी फीकी नहीं रही. चांदी में 1% से ज्यादा का उछाल आया और यह 2550 रुपये महंगी होकर 2,26,350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई. इससे पहले भी कारोबारी सत्र में सोने में 1% और चांदी में लगभग 2.5% की तेजी देखी गई थी.

क्यों आसमान छू रहे हैं दाम?

सोने-चांदी की कीमतों में इस अचानक तेजी के पीछे कई वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं:

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष गहरा गया है. अमेरिका की ओर से की जा रही सैन्य कार्रवाई और ईरान की जवाबी धमकियों से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है. ऐसे संकट के समय निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने जैसे सुरक्षित विकल्प में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं.

महंगाई और क्रूड ऑयल का असर: बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल के दाम 1% से ज्यादा बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. कच्चे तेल में तेजी से वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है.

ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर संकट: होर्मुज की खाड़ी और काला सागर क्षेत्र में हो रहे हमलों के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर दिख रहा है.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर के बावजूद जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सोने और चांदी में तेजी का यह दौर फिलहाल जारी रह सकता है.

ये भी पढे़ं- कागज के नोटों का दौर होगा खत्म? जानिए 200-500 के प्लास्टिक करेंसी की सुगबुगाहट के बीच कैसे बदल जाएगा ATM का सिस्टम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital