Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

2 दिन की गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल, 1,603 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today: दो दिनों में 3,907 रुपये की गिरावट के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में जोरदार रिकवरी हुई. IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,603 रुपये बढ़कर 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. अमेरिका में महंगाई की चिंता, निचले स्तर पर खरीदारी और रुपये में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिला. एक्सपर्ट ने बताया कि अभी सोना खरीदना कितना सही रहेगा.

Gold Silver Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोना एक ही दिन में 1,603 रुपये महंगा हो गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना बढ़कर 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले 25 नवंबर को इसका भाव 1,21,038 रुपये था. वहीं, 23 नवंबर को सोना 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यानी दो दिनों में सोने की कीमत 3,907 रुपये गिर गई थी. अब एक दिन की तेजी में इस गिरावट की आधे से ज्यादा भरपाई हो चुकी है. सोने की कीमतों में आई इस तेजी से उन लोगों की चिंता बढ़ सकती है, जो शादी या अन्य जरूरतों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं.

24 से 14 कैरेट तक सोने के ताजा भाव

IBJA के मुताबिक, गुरुवार को अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:

24 कैरेट (99.9%): 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट (99.5%): 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट (916): 1,12,339 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 91,981 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 71,745 रुपये प्रति 10 ग्राम

ये कीमतें बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के हैं. ज्वेलरी खरीदते समय इन दोनों खर्चों के जुड़ने से आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

MCX पर भी सोने में तेजी, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर 1,22,740 रुपये पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 1,23,888 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ और 1,22,549 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, MCX गोल्ड के लिए 1,21,000 रुपये का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, 1,24,500 से 1,26,300 रुपये के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोना 3,563 से 3,591 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रहा. वहीं, स्पॉट गोल्ड का भाव करीब 3,571 डॉलर प्रति औंस के आसपास था.

आखिर क्यों बढ़ गए सोने के दाम?

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं. लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी शुरू की. इसके अलावा अमेरिका में महंगाई बढ़ने की चिंता ने भी सोने की मांग को सहारा दिया. दरअसल, आर्थिक अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सेफ हेवन मानते हैं. इसके साथ ही रुपये में हल्की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया.

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गुप्ता के मुताबिक, अगर किसी को शादी या अपनी जरूरत के लिए सोना खरीदना है तो एक साथ पूरी खरीदारी करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीद सकते हैं. वहीं, निवेश के लिहाज से एकमुश्त बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए. उनके अनुसार, सोने की कीमत 1,21,000 रुपये के आसपास आती है तो खरीदारी का मौका देखा जा सकता है.   हालांकि, सोने की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इसलिए खरीदारी से पहले बाजार के भाव और अपनी जरूरत का आकलन जरूर करें. ध्यान रखें कि IBJA के बताए रेट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. ऐसे में ज्वेलरी की दुकान पर सोना खरीदते समय आपको मौजूदा भाव से करीब 3,000 से 5,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism