Bharat Express DD Free Dish

रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, मीडिया पार्टनर ‘भारत एक्सप्रेस’ का जताया आभार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में भी माथा टेका.

अयोध्या में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ अनुप्रिया नागर ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी मुलाकात की. वह मणिराम दास छावनी स्थित उनके आश्रम पहुंचीं और महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया.

महंत नृत्यगोपाल दास ने किया सम्मानित

मुलाकात के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अनुप्रिया नागर की सराहना की. उन्होंने प्रोड्यूसर अनुप्रिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया. इस दौरान फिल्म की सफलता और उससे जुड़े प्रयासों को लेकर बातचीत हुई.

अनुप्रिया नागर के लिए यह अयोध्या यात्रा खास रही. एक तरफ जहां उन्होंने रामलला और हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, वहीं दूसरी ओर महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात और सम्मान मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा.

‘भारत एक्सप्रेस’ का जताया आभार

अयोध्या में ‘भारत एक्सप्रेस’ के संवाददाता मनमीत गुप्ता से खास बातचीत में अनुप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से मिले समर्थन को लेकर भी बात की. उन्होंने फिल्म के मीडिया पार्टनर ‘भारत एक्सप्रेस’ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने और उसके प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका अहम रही है. फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचकर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा.

ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा की महिमा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा, गृह मंत्री अमित शाह से मिली पूरी टीम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read