Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, औंधे मुंह गिरी चांदी, खरीदने से पहले जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 93,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें: ट्रेड वॉर से गोल्ड की कीमतों में लगेगी और भी आग, अगर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पढ़ लें ये खबर

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 93,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital