Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: शादी सीजन में सोने-चांदी के भाव में आई भारी बढ़ोतरी, जानें आज के ताजा रेट

शादी सीजन में सोने-चांदी के रेट पर हर किसी की नजर है. आज सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. चांदी के दाम भी बढ़े हुए हैं, जिससे खरीदारी करने वालों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

Gold price today, Silver price today, Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर भी अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के रेट में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,14,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- देश के 12 राज्यों में SIR के लिए वोटर्स की भागदौड़, आखिरी 2002-2003 के वोटर E-Roll में कैसे चेक करें अपना नाम ? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार सोने के रेट में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,14,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने के रेट में बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,14,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital