Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, यूपी, दिल्ली और मुंबई में जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. जानिए आज 28 अप्रैल को भोपाल, दिल्ली, मुंबई समेत देशभर में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड व चांदी के ताजा रेट…क्या आगे और सस्ता होगा सोना?

Gold Rate

प्रतीकात्मक फोटो (Pixabay)

Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में भारी उठा-पटक देखने को मिल रही है. कभी भाव आसमान छू रहे हैं तो कभी अचानक गिरावट आ रही है. अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध ने इस अस्थिरता को और बढ़ा दिया है. इसी वजह से हाल ही में देश के वायदा बाजार में सोने के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया था. कुछ दिनों पहले गोल्ड प्राइस 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट भी देखने को मिली.

लग्न का भी सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, दस ग्राम शुद्ध सोना अब ₹98,200 में बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत में भी ₹100 की कमी आई है और एक किलो चांदी का भाव ₹1,01,800 पर पहुंच गया है. 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत में भी ₹10 की गिरावट देखने को मिली है.

जानें अपने शहरों का ताजा रेट

अब 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹90,010 में बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹98,200 है. दिल्ली में यह कीमत थोड़ी ज्यादा है और दस ग्राम सोना ₹98,300 में मिल रहा है. 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में समान रही — ₹90,010 प्रति दस ग्राम. जबकि दिल्ली में इसका रेट ₹90,160 दर्ज किया गया है.

चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी ₹1,01,800 में बिक रही है. वहीं चेन्नई में चांदी का दाम बाकी शहरों के मुकाबले अधिक है और यहां एक किलो चांदी ₹1,11,800 में मिल रही है.

(MP Gold Price Rate)

BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानी रविवार को 22 कैरेट सोना 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी सोमवार 28 अप्रैल को सोने की कीमत स्थिर है. 22 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव भी स्थिर हैं. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक रविवार को भोपाल में चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज सोमवार को 1,12,000 रुपये पर बिकेगी.

उत्तर प्रदेश में आज के सोने के रेट (UP Gold Price)

22 कैरेट सोना

  • 1 ग्राम – ₹9,105
  • 10 ग्राम – ₹91,050

24 कैरेट सोना

  • 1 ग्राम – ₹9,560
  • 10 ग्राम – ₹95,600

क्या आगे और गिरेगा सोना?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोने के दाम 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकते हैं? कई गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक हालात को देखते हुए आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है. अगर मौजूदा ट्रेंड ऐसे ही बना रहा तो गोल्ड का भाव 56,000 रुपये तक लुड़क सकता है.

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी दिखा असर

सोमवार को अमेरिकी बाज़ार में भी सोने की कीमतों में नरमी आई है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने से निवेशकों को कुछ राहत मिली है. साथ ही डॉलर के मजबूत होने से भी सोने पर दबाव बना है. स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत गिरकर $3,309.31 प्रति औंस पर आ गया. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को सोना $3,500.05 प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था.

हालांकि अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और यह $3,320.30 प्रति औंस पर पहुंच गया. डॉलर इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई, जिससे अन्य मुद्राओं के मुकाबले सोना महंगा हो गया. अन्य धातुओं की बात करें तो, स्पॉट सिल्वर 0.6 प्रतिशत गिरकर $32.87 प्रति औंस हो गया. वहीं प्लैटिनम 0.1 प्रतिशत फिसलकर $970.80 और पैलेडियम 0.6 प्रतिशत टूटकर $942.71 प्रति औंस पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लगा स्टॉप! चांदी के बड़े भाव, जानें आज का ताजा रेट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital