Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में खरीदारों को मिली बड़ी राहत, सोने के दाम गिरे, चांदी में भी भारी गिरावट!

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में सोने के दाम में करीब 3,000 रुपये की गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 20,000 रुपये तक की कमी देखी गई है. दिल्ली, लखनऊ और इंदौर जैसे शहरों के ताजा रेट्स यहाँ देखें.

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिला है. चांदी में आज गिरावट हुई है, तो वहीं सोने के दाम भी आज गिरते हुए दिखाई दे रहे है. चलिए आपको बताते हैं आज के ताजा दाम क्या हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 3000 रुपये तक की मामुली गिरावट हुई है.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए चांदी के भाव की तो बता दें आज चांदी में पूरे 20,000 रुपये की गिरावट हुई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में चांदी के दाम कहां जाते है. आने वाले दिनों में क्या ये दाम गिरेंगे या बढ़ेंगे ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन शादी के सीजन के बीच धीरे-धीरे आ रही बढ़त खरीदारों पर काफी भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- इंडिया यूएस ट्रेड डील से आपकी जेब में पड़े रुपये का दाम बढ़ा, जानें अब कितनी हुई वैल्यू?

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 3000 रुपये तक की मामुली गिरावट हुई है.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी 22 और 24 कैरेट सोने में आज लगभग 3000 रुपये तक की मामुली गिरावट हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read