Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भाव में आज देखने को मिली भारी गिरावट, निवेश करने का सही मौका, जानें आपके शहर में ताजा दाम

अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी या निवेश का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली, लखनऊ और इंदौर के बाजार में सोने और चांदी की कीमत आज स्थिर रही.

Gold Silver Price Today: 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत में भारी बदलाव

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 10,08,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,16,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- New Railway Rule: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब रेल सफर में भी लागू हुए एयरपोर्ट वाले नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,00,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 93,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital