₹3 लाख का आंकड़ा पार करेगा सोना
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. त्योहारी सीजन से पहले हो रही इन उठापटक के बीच अमेरिकी बैंक जेफरीज ने एक ऐसा अनुमान जताया है, जिसे सुनकर निवेशकों के होश उड़ सकते हैं. बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 तक सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है. अगर भारतीय मुद्रा के हिसाब से हिसाब लगाया जाए, तो यह कीमत करीब 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. इस बीच, घरेलू और वैश्विक बाजार में आज सोने और चांदी के ताजे आंकड़ों ने खरीदारों का ध्यान खींचा है.
घरेलू बाजार (MCX) में सोना-चांदी का हाल
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार के दौरान सोने के भाव में हल्की नरमी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ गई है. एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया. वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. चांदी करीब 900 रुपये की बढ़त के साथ 2,40,576 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
अगर रिटेल बुलियन मार्केट की बात करें, तो बाजार में शुद्धता के आधार पर सोने-चांदी के भाव इस प्रकार चल रहे हैं:
24 कैरेट सोना: लगभग 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट सोना: लगभग 1,40,249 रुपये प्रति 10 ग्राम.
18 कैरेट सोना: लगभग 1,14,568 रुपये प्रति 10 ग्राम.
चांदी (हाजिर): लगभग 2,40,640 रुपये प्रति किलोग्राम.
ये भी पढ़ें- अक्सर करते हैं ट्रेन से सफर? तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है जेल; रेलवे ने जारी किया नया नियम
वैश्विक बाजार (Comex) का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की चाल में मिला-जुला रुख देखने को मिला है. विदेशी बाजारों में सोना मामूली रूप से 0.05% की गिरावट के साथ 4,374.10 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके विपरीत, चांदी में तेजी का रुख है और इसका भाव 0.74% की बढ़त के साथ 67.025 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.
भारत में क्यों ज्यादा टूटे हैं सोने के भाव?
खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले भारत के घरेलू बाजार में इस समय सोने की कीमतें कुछ ज्यादा ही नीचे आई हैं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में सोने का कारोबार इस वक्त इम्पोर्ट पैरिटी से नीचे चल रहा है. पुरानी ज्वैलरी को बदलकर नई डिजाइन बनवाने का चलन बढ़ने और मार्केट में अनौपचारिक सप्लाई के कारण यह अंतर और अधिक बढ़ गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


