Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: अब 2 लाख से नीचे नहीं आने वाले चांदी के दाम! सोने के दाम भी आसमान पर; जानें आज का ताजा भाव

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चांदी में ₹8,900 की भारी बढ़त के साथ भाव ₹2 लाख प्रति किलो के ऊपर निकल गए हैं, वहीं 24 कैरेट सोना भी ₹1,34,000 के पार बिक रहा है.

Gold Silver Price Today, Gold Price, Silver Price

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है.
बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में आज बढ़त हुई है, वहीं चांदी के दामों ने आज अचानक तेजी पकड़ ली है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में आज बढ़त हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,33,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,34,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि आज चांदी के दामों ने तेजी पकड़ ली है. इन बढ़ते रेट को देख कर लग रहा है कि चांदी के भाव आने वाले कई दिनों तक 2 लाख से कम होने का नाम नहीं लेने वाले हैं.
बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल भी 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. यानी आज चांदी के दामों में 8,900 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने के दामों में आई भारी गिरावट, 2 लाख के पार जाने के बाद चांदी भी हुई सस्ती, जानिए ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में आज बढ़त हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,22,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,23,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,34,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में आज बढ़त हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,23,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,33,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,34,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital