यूटिलिटी

Indian Railway: जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में सफर, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा

Indian Railway New Facility: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कई सुविधाएं लाता रहता है. रेलवे अपने यत्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को काफी आसान बना रही है. ट्रेन टिकट बुक (Railway Ticket Booking) करने से लेकर कैंसिलेशन पर रिफंड (Ticket Canceled Refund) पाने तक की प्रक्रिया को रेलवे ने बेहद आसान बना दिया है. वहीं अब नई सुविधा के तहत रेलवे की ओर से जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा करने की सुविधा दिए जाने की योजना बनाई जा रही है. रेलवे बोर्ड ने मंडल प्रशासन से इसकी रिपोर्ट मांगी है.

रेलवे की ओर से ये फैसला सर्दी को देखते हुए लिया गया है. इस मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ये खास पेशकश की गई है. इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि यात्रियों को इसमें एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. रेलवे की ओर से किया गया ये फैसला बुजुर्ग और गरीब लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है. इस सुविधा के जरिए यात्री बिना परेशानी स्लीपर क्लास में कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए सफर कर सकते है.

ये भी पढ़ें- Death Claim Rule: सुकन्या समृद्धि और NSC जैसी योजनाओं के डेथ क्लेम के क्या हैं नियम, किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत, जानिए

एसी कोच की बढ़ रही संख्या

इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते  ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी प्रभावित हुई है. सर्दी के मौसम में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों में अधिकतर यात्री एसी कोच से सफर करना पसंद करते हैं. इस कारण रेलवे ने एसी कोचों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. कुछ ट्रेनों में एसी कोच स्लीपर कोच के बराबर ही दिए गए हैं. ज्यादातर यात्रियों के एसी कोच में सफर करने के कारण स्लीपर कोचों की सीटें खाली ही जा रही हैं.

जनरल क्लास में सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

जनरल क्लास में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रेलवे विचार कर रहा है कि जिन ट्रेनों में स्लीपर की ज्यादातर सीटें खाली  हैं. उसके स्लीपर के कुछ कोचों को जनरल कोच में बदला दिया जाए. इन कोचों पर अनारक्षित लिखा होगा और ये स्लीपर के अन्य कोचों से जुड़े रहेंगे. हालांकि इन कोचों के बीच के दरवाजे बंद रहेंगे, ताकि कोई जनरल से स्लीपर कोच की ओर न जाए.

Dimple Yadav

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

37 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

47 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago