Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IRCTC Tour Package: रेलवे के टूर पैकेज में करें चार धाम की यात्रा, बार-बार नहीं मिलते ऐसे मौके, जानें पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: अगर आपने अभी तक उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा नहीं की है तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है.  चार धाम की यात्रा आप मई और जून के महीने में कर सकते हैं. 

IRCTC Chardham Yatra Air Tour Package: अगर आपने अभी तक उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा नहीं की है तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है.  चार धाम की यात्रा आप मई और जून के महीने में कर सकते हैं.  ऐसे मौके बार-बार नहीं आते. देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां आपने भी घूमे होंगे. लेकिन एक साथ चार धाम घूमने का मौका एक अलग ही अनुभव देगा. हर साल लाखों लोग चारधाम के दर्शन करने पहुंचते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने चार धाम यात्रा-2023 के लिए एक शानदार एयर टूर पैकेज बनाया है. जानिए क्या है पूरा पैकेज..

चार धाम यात्रा पर रहेगा फोकस

आईआरसीटीसी के इस हवाई टूर पैकेज में चार धाम घूमने का मौका मिलता है. इस टूर को आप 11 रातों, 12 दिनों में पूरा कर सकेंगे. साथ ही इस पैकेज में आपको हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश घूमने का मौका मिलेगा. इस साल की चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी मई-जून-2023 में अपने परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अभी से अपनी सीट बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जब AI चैटबॉट ChatGPT ने दिया UPSC का एग्जाम, 30 % से हो गया फेल

यात्रा कार्यक्रम देखें

आईआरसीटीसी द्वारा जारी टूर पैकेज 21 मई 2023 से शुरू होगा. इसके लिए आपको मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट मिल जाएगी और आपकी चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी. इसके बाद आपको बद्रीनाथ, बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री तक एक-एक करके दिखाया जाएगा.

इतना देना होगा किराया

इस पूरे टूर के लिए आपको किराए के साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं.  किराए पर नजर डालें तो अकेले जाना चाहते हैं तो 67000 रुपये किराया देना होगा, जबकि दो लोगों को 69900 रुपये और तीन लोगों को 91400 रुपये किराया देना होगा. किराए में हवाई किराया भी शामिल है.  मुंबई से आने-जाने वाले यात्री, होटल या गेस्ट हाउस में 11 रातों के लिए आवास, कार द्वारा परिवहन, नाश्ता और रात का खाना.  इस टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या आईआरसीटीसी के कार्यालय में जा सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital