यूटिलिटी

Jan Dhan Yojana: जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 10 हजार रु! जानिए कैसे उठाएंगे इस स्कीम का लाभ

Jan Dhan Account Open: देशभर में प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के ज़रिए लगभग 47 करोड़ लोगों ने अपना खाता खुलवाया है, लेकिन शायद ही करोड़ों लोग इस अकाउंट पर मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानते होंगे. सरकार जन धन खाताधारकों को 10 हजार रुपये देने वाली है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी ब्रांच में आवेदन करना होगा. इसके साथ ही इस अकाउंट के कई फायदे भी मिलने वाले हैं, जैसे इन खातों पर पूरे 1 लाख 30 हजार रुपये का बीमा दिया जा रहा है. यदि आप भी इन योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जान लीजिए और 10 हजार रुपये के लिए आवेदन कर दीजिए.

फटाफट आवेदन करें 10 हजार रुपये के लिए ( Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Loan Online Apply)

आपको बता दें कि जनधन खाते पर खाताधारक (Jan Dhan Account Holder) को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं. सबसे पहला फायदा तो यह है कि खाताधारक को इस अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई झंझट नहीं होती. वहीं इसके साथ ही  Rupay डेबिट कार्ड भी दिया जाता है और अगर आप चाहें तो बैंक में आवेदन देकर इस अकाउंट पर 10 हजार रुपये का ओवरड्राफ्ट  भी करवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क करना होगा।

ये भी पढ़ें- LIC: सिर्फ 29 रु से करें निवेश, एलआईसी की ये स्कीम देगी आपको कम समय में 4 लाख रुपए तक

जाने 1 लाख 30 हजार रुपये का पूरा गणित

सरकार जन धन खाता धारकों को कई सुविधा प्रदान करती है, जिसमें अकाउंट होल्‍डर को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी दिया जाता है. इसके साथ ही 30 हजार रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है. यदि किसी अकाउंट होल्‍डर की मृत्यु एक्सीडेंट में हो जाती है तो उन खाताधारक के परिवार को 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है. वहीं अगर सामान्य परिस्थिति में मौत होती है तो 30,000 रुपये का बीमा कवर राशि प्रदान की जाती है.

ऐसे खुलवाएं जन धन खाता

आप भी इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं और अभी तक आपने कोई जन धन खाता ओपेन नही किया है तो आप अब भी ये अकाउंट ओपन करवा  सकते हैं. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और PAN कार्ड होना ज़रूरी होता हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 minute ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago