Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आधार कार्ड को MyAadhaar पोर्टल पर अपडेट करने का जानें आसान प्रॉसेस

आधार कार्ड में जानकारियों को अपडे़ट करने के लिए लिमिट तय की गई है. इसमें नाम को सिर्फ दो बार अपडेट किया जा सकता है.

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की फ्री में अपडेट कराने की सुविधा एक बार फिर बढ़ा दी है. यूआईडएआई की ओर से जारी किए जा रहे इस डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की समय सीमा 14 जून 2023 तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है.अब आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपके पास तीन महीने का वक्त दिया गया है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से अपडेट करा सकते है. यूआईडएआई के अनुसार, आप पहचान पत्र को 14 सितंबर तक अपलोड करा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि कैसे आधार कार्ड को अपडेट करें.

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड

  • सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
  • अब लॉग इन करें और नाम,जेंडर,जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें.
  • आधार कार्ड अपडेट के विकल्प को चुनें.
  • अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें.
  • अब पेमेंट करें, जिसके बाद आपको एक नंबर मिलेगा.
  • ये नंबर स्टेटस चेक करने में काम आएगा.

कितनी बार अपडेट कर सकते है आधार

आधार कार्ड में जानकारियों को अपडे़ट करने के लिए लिमिट तय की गई है. इसमें नाम को सिर्फ दो बार अपडेट किया जा सकता है. वहीं जन्मतिथि और जेंडर को भी सिर्फ एक बार बदला जा सकता है.

ये भी पढ़े:Adipurush में ‘रावण’ बने सैफ के लुक का उड़ा खूब मजाक, ‘…जलेगी तेरे बाप की’ डायलॉग को यूजर्स ने बताया छपरी टाइप

अपडेट आधार कार्ड हो सकता है रिजेक्ट

अगर आपने अपने कार्ड को अपलोड कराना चाहते हैं तो आपके पास एड्रेस से जुड़े दस्तावेज भी होने चाहिए लेकिन, अगर ये चीजें गलत दे दीं या फिर डॉक्यूमेंट में कुछ गलतियां हैं तो आपका आधार कार्ड अपडेट रिजेक्ट हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital