Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गेहूं पर मिलेगा बोनस, रात की सिंचाई से भी मिलेगी मुक्ति; CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं पर 40 रुपये बोनस की घोषणा की है, जिससे अब खरीद 2625 रुपये में होगी. साथ ही किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली देने और यूपीएससी टॉपर्स को बधाई देने जैसे कई अहम निर्णय लिए गए हैं.

CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने प्रदेश के किसानों और युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय लिए, जिसका सीधा फायदा उन अन्नदाताओं को मिलेगा जो दिन-रात खेतों में पसीना बहाते हैं. गेहूं की खरीदी से लेकर बिजली की किल्लत तक, सरकार ने हर मोर्चे पर राहत देने की कोशिश की है.

गेहूं पर बोनस और बढ़ी हुई कीमतें

सबसे बड़ी खबर गेहूं उपार्जन को लेकर है. अब तक गेहूं की एमएसपी (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसमें 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस जोड़कर इसे 2,625 रुपये करने का निर्णय लिया है. यानी अब किसानों को उनकी मेहनत का और भी बेहतर दाम मिलेगा. इसके साथ ही, जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन (Registration) नहीं कराया था, उनके लिए भी राहत की खबर है. सरकार ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ाकर अब 7 से 10 तारीख तक कर दी है.

रात की ठिठुरन से मिलेगी आजादी

अक्सर किसानों की यह बड़ी शिकायत रहती थी कि उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए रात के समय बिजली दी जाती है. कड़ाके की ठंड और जंगली जानवरों के डर के बीच रात में पानी फेरना किसी सजा से कम नहीं था. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है. उन्होंने कहा कि “किसानों को खेती के समय अब दिन में ही बिजली मिलेगी.” रात के समय होने वाले कष्टों को दूर करने के लिए सरकार इस कल्याणकारी योजना को सख्ती से लागू रखेगी, ताकि किसान सुकून से अपना काम कर सकें.

UPSC में एमपी का दबदबा

किसानों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के होनहारों का भी मान बढ़ाया. हाल ही में आए यूपीएससी (UPSC) के नतीजों में मध्य प्रदेश के दो युवाओं ने टॉप-10 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. भोपाल के ईशान ने देशभर में 5वीं रैंक और धार के प्रक्षाल ने 8वीं रैंक हासिल की है. सीएम ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की छवि अब देश और दुनिया में एक ‘एजुकेशन हब’ के रूप में उभर रही है.

इंदौर की ‘गैर’ और रंगपंचमी की बधाई

बात मध्य प्रदेश की हो और इंदौर की रंगपंचमी का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? रविवार को इंदौर में निकलने वाली पारंपरिक ‘रंगारंग गैर’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए यह दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें: गांवों ने शहरों को पछाड़ा, क्यों हर घर आ रही है नई गाड़ी? जानें कैश का राज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital