Bharat Express DD Free Dish

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! इस फॉर्मूले से हर महीने घर बैठे होगी कमाई, फंड भी रहेगा सेफ

म्यूचुअल फंड के एसडब्ल्यूपी (SWP) फॉर्मूले के जरिए रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय रकम कमाई जा सकती है. जानिए यह कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं.

Mutual Funds, SWP, Retirement Planning

Mutual Fund: आज के समय में हर किसी की यही चाहत होती है कि नौकरी या बिजनेस से रिटायर होने के बाद उसके पास कमाई का एक पक्का जरिया हो. हर कोई चाहता है कि बुढ़ापे में रोजमर्रा के खर्चों के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े और जमापूंजी भी पूरी तरह सुरक्षित रहे. अगर आपके मन में भी यही सवाल रहता है कि रिटायरमेंट के बाद पैसों की किल्लत से कैसे बचा जाए, तो म्यूचुअल फंड का एक खास फॉर्मूला आपके बेहद काम आ सकता है. हम बात कर रहे हैं एसडब्ल्यूपी यानी सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान की जो इन दिनों निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.

क्या है SWP और यह कैसे काम करता है?

आसान भाषा में कहें तो एसडब्ल्यूपी एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप अपने म्यूचुअल फंड में जमा एकमुश्त पैसों से हर महीने एक तयशुदा रकम अपने बैंक खाते में मंगा सकते हैं. मान लीजिए कि आपके पास रिटायरमेंट के वक्त 1 करोड़ रुपये का फंड है. आप इसे एकमुश्त म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं और एसडब्ल्यूपी के जरिए हर महीने अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप इस एक करोड़ के निवेश पर हर महीने 1 लाख रुपये भी निकालते हैं और आपका फंड शेयर बाजार में औसतन 13 से 15 फीसदी तक का सालाना रिटर्न दे देता है तो आने वाले 10 सालों में आप बिना अपनी मुख्य पूंजी गंवाए करोड़ों रुपये की निकासी भी कर लेंगे और आपका फंड भी मजबूत बना रहेगा. हालांकि इसमें यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि म्यूचुअल फंड के रिटर्न पूरी तरह बाजार के जोखिमों के अधीन होते हैं इसलिए इसमें कोई पक्की गारंटी नहीं होती.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में वीकेंड पर जल्दी बंद होंगी शराब की दुकानें, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आबकारी विभाग का बड़ा फैसला

कैसे शुरू करें EWS?

इसे शुरू करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एकमुश्त यानी लम्सम पैसा इन्वेस्ट करना होगा. इसके बाद फंड के ऑप्शन में जाकर आपको एसडब्ल्यूपी का विकल्प चुनना होता है. यहां आपको यह तय करना होता है कि आप हर महीने या तिमाही अपने खाते में कितने पैसे चाहते हैं. एक बार यह सेटअप पूरा होने के बाद तय तारीख पर ऑटोमैटिकली पैसे आपके बैंक अकाउंट में आने लगते हैं.

EWS के फायदे और जरूरी सावधानियां

इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर महीने रेगुलर इनकम मिलती रहती है जबकि आपकी बची हुई रकम बाजार में इन्वेस्टेड रहकर लगातार मुनाफा कमाती रहती है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी निकाली जाने वाली रकम को घटा या बढ़ा भी सकते हैं.

फिर भी निवेश करते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है. कभी भी अपनी क्षमता से ज्यादा या अंधाधुंध पैसे न निकालें क्योंकि ऐसा करने से आपका मुख्य फंड जल्दी खत्म हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read