Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NCERT Recruitment 2022: NCERT में नौकरी पाने का शानदार मौका, 1.44 लाख मिलेगी सैलरी, जनिए कैसे करें आवेदन

NCERT में निकली बंपर भर्ती

NCERT Recruitment 2022: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में नौकरी की इच्छा रखने वाले के लिए खुशखबरी है. NCERT ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है.

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ncert.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन सभी पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा इस लिंक  के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन  को चेक भी कर सकते हैं. NCERT की भर्ती प्रक्रिया में कुल 292 पदों को भरा जाएगा.

NCERT Recruitment 2022: आवेदन की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत- 08 अक्टूबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारिख- 28 अक्टूबर

NCERT Recruitment 2022: रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 292

NCERT Recruitment 2022: योग्यता मानदंड

आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी अनिवार्य है.

NCERT Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

यूआर (पुरुष)/ओबीसी (पुरुष)/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क: 1000/- रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 0/-

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital