यूटिलिटी

LPG Gas Cylinder: 120 रुपए सस्ती होगी रसोई गैस, बस अपनाना होगा ये फॉर्मूला

LPG Gas Cylinder: महंगी रसोई गैस और सीएनजी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से जल्द ही निजात मिलने वाली है. सरकार ने ऐसा सुपरहिट फॉर्मूला तैयार किया है, जिससे सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में कमी आएगी. समाचार एजेंसी के मुताबिक, सरकार के नए फॉर्मूले से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 120 रुपये और सीएनजी की कीमत में 8 रुपये की कमी आएगी.

दरअसल, मोदी सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों पर कैप लगा दी है. इसका मतलब है कि प्राकृतिक गैस को तय कीमत से ज्यादा कीमत पर नहीं खरीदा जाएगा. केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि फिलहाल प्राकृतिक गैस की कीमत भारत द्वारा आयात किए जाने वाले क्रूड बास्केट के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं है. इस सीमा के कारण प्राकृतिक गैस की कीमत घटकर 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट रह जाएगी. इसके अलावा एमएमबीटीयू के लिए बेस प्राइस भी 4 डॉलर रखा गया है. वर्तमान में प्राकृतिक गैस की कीमत करीब 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है, जबकि अधिकतम कीमत इससे काफी कम होगी.

कैसे काम करेगा नया फॉर्मूला?

सरकार के मौजूदा फॉर्मूले के तहत भारतीय बास्केट में क्रूड की मौजूदा कीमत के 10 फीसदी से ज्यादा कीमत पर नेचुरल गैस नहीं खरीदी जाएगी. यानी अगर अभी क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल है तो गैस की कीमत इसके 10 फीसदी यानी 8.5 डॉलर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. लेकिन, नया फॉर्मूला प्राइस कैप लगाता है, जो कहता है कि प्राकृतिक गैस को 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से अधिक कीमत पर नहीं खरीदा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bharat Gaurav Tourist Train: अयोध्या से माता वैष्णो देवी तक के दर्शन का सुनहरा मौका, जानिए कितना होगा किराया

एलपीजी और सीएनजी पर क्या है फॉर्मूले का असर

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि नई मूल्य सीमा के बाद एलपीजी और सीएनजी की खुदरा कीमतों में करीब 10 फीसदी की कमी की जा सकती है. अभी कुछ शहरों में रसोई गैस यानी 14.2 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1200 रुपये है तो इसका 10 फीसदी 120 रुपये होगा. यानी आने वाले समय में रसोई गैस 100 रुपये तक सस्ती हो सकती है. 120 प्रति सिलेंडर. इसी तरह अगर आपके शहर में सीएनजी की कीमत फिलहाल 80 रुपये प्रति किलो है तो इसमें भी 8 रुपये की कमी की जा सकती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

3 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

41 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago