Bharat Express DD Free Dish

भारत में सबसे तेज इंटरनेट सर्विस कौन सी? Ookla की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Ookla की स्पीडटेस्ट कनेक्टिविटी रिपोर्ट में भारत के सबसे तेज इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का खुलासा हुआ है. जानें Jio, Airtel और Excitel में कौन बना स्पीड किंग और किसने दी सबसे बेहतरीन क्वालिटी.

Internet Speed
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

हाल ही में Ookla ने अपनी स्पीडटेस्ट कनेक्टिविटी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत में इंटरनेट स्पीड और क्वालिटी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. यह रिपोर्ट जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच किए गए लाखों यूजर्स के स्पीड टेस्ट के आधार पर तैयार की गई है. इस रिपोर्ट में मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड दोनों की परफॉर्मेंस का विश्लेषण किया गया है.

मोबाइल इंटरनेट में Jio सबसे तेज

रिपोर्ट के अनुसार, Jio भारत का सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर बनकर उभरा है. Jio ने सभी तकनीकों को मिलाकर, खासकर 5G में सबसे ज्यादा स्पीड दर्ज की है. Jio 5G की औसत डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps और अपलोड स्पीड 14.54 Mbps रही. इसके अलावा, Jio न केवल स्पीड बल्कि नेटवर्क कवरेज के लिहाज से भी सबसे आगे रहा, जिससे यह भारत का सबसे अच्छा मोबाइल नेटवर्क बन गया. हालांकि, स्पीड के मामले में Jio ने बाजी मारी, लेकिन Airtel ने क्वालिटी के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया. वीडियो स्ट्रीमिंग और 5G गेमिंग के लिहाज से Airtel ने सबसे बेहतरीन अनुभव प्रदान किया.

ब्रॉडबैंड में Excitel ने मारी बाजी

अगर फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की बात करें तो Excitel ने सबसे तेज इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में अपनी जगह बनाई. Excitel की औसत डाउनलोड स्पीड 117.21 Mbps और अपलोड स्पीड 110.96 Mbps दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, Excitel जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच भारत का सबसे तेज ब्रॉडबैंड नेटवर्क साबित हुआ. इससे यह साफ है कि Excitel अपने ग्राहकों को बेहतर और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान कर रहा है.

Ookla की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल इंटरनेट स्पीड में Jio सबसे आगे है, जबकि ब्रॉडबैंड में Excitel ने बढ़त बनाई है. वहीं, Airtel ने वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग क्वालिटी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत में इंटरनेट स्पीड और क्वालिटी लगातार बेहतर हो रही है, जिससे डिजिटल सेवाओं का अनुभव और शानदार होता जा रहा है.


ये भी पढ़ें- अगर आपने 3 महीने में नहीं भरा ट्रैफिक चालान, तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने नियम में किया बड़ा बदलाव


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read