यूटिलिटी

Passport Verification: पासपोर्ट बनवाना अब बहुत आसान, सिर्फ 5 दिन में होगा वेरिफिकेशन, जानिए पूरा प्रोसेस

Passport Verification: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एमपासपोर्ट सेवा नामक एक नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत अब सिर्फ 5 दिन में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा. पहले लोगों को वेरिफिकेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा एक हफ्ते से भी कम समय में आपके पासपोर्ट वेरिफिकेशन को पूरा कर देगी.

यह सुविधा ऑनलाइन की जाएगी. हालांकि यह सुविधा दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए है. पहले इस सुविधा के तहत 15 दिन का वेटिंग पीरियड था. इस सेवा से दिल्ली में रहने वाले लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट का इस्तेमाल कर पासपोर्ट सत्यापन करा सकेंगे.

यह फीचर आपका काम आसान कर देगा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन औसतन 2000 आवेदकों को पासपोर्ट मिलता है और जी20 शिखर सम्मेलन भी होने वाला है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के लिए एक अलग चुनौती होगी. लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए यह सुविधा शुरू की गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे लोगों का काम आसान होगा.

ये भी पढ़ें- सेना में युवाओं के लिए बड़ा मौका, अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

पासपोर्ट सत्यापन ऑनलाइन कैसे किया जाएगा?

सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इसके बाद आपको इसमें लॉगइन करना होगा.

अब आपको “पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें” पर जाना होगा.

नए पेज पर पूरी जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद अगले स्टेप में आप पेमेंट कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.

अपॉइंटमेंट बुक हो जाने के बाद, प्रिंटआउट डाउनलोड करें और इसे अपने साथ ले जाएं.

सभी दस्तावेजों के साथ अब आपको उस स्थानीय पासपोर्ट केंद्र पर जाना होगा जहां आपका अपॉइंटमेंट बुक किया गया है.

इन कामों के लिए पासपोर्ट का भी इस्तेमाल होता है

पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ विदेश यात्रा के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कामों के लिए भी किया जाता है. आप पहचान पत्र, बैंक खाता खोलने और अन्य उद्देश्यों के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

48 seconds ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

52 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago