होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि संभवत: मई के पहले सप्ताह में 14वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे. हालांकि इस बार ऐसे किसानों की किस्त पर कैंची चली जाएगी. जिन्होंने सरकार के नियमों का पालन नहीं किया है. क्योंकि इसी वजह से 13वीं किस्त के दौरान भी करीब 2 करोड़ किसान 2000 रुपये की राशि से वंचित रह गए थे. आपको बता दें कि सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए कई नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं.
सरकार ने ऐसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना की शुरुआत की थी. जो छोटी जोत के किसान हैं. साथ ही जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है. लेकिन ऐसे किसान भी योजना का लाभ उठा रहे हैं, जो वास्तव में इसके पात्र नहीं हैं. इन सभी किसानों को फिल्टर करने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी की शुरुआत की थी. लेकिन आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक e-KYC नहीं कराया है. सरकार ने ई-केवाईसी के चक्कर में करीब 2 करोड़ किसानों को 13वीं किस्त से भी वंचित कर दिया था. इसलिए 14वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी जरूर करा लें. नहीं तो इस बार भी आपको 2000 रुपये की 14वीं किस्त से हाथ धोना पड़ेगा.
इसलिए सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत भूमि सत्यापन करवाना भी जरूरी कर दिया था. लेकिन कुछ किसान भूमि सत्यापन कराने में भी पिछड़ रहे हैं. आपको बता दें कि आपको लैंड वेरिफिकेशन और EKYC जरूर करवाना चाहिए. नहीं तो किस्त से वंचित होने के लिए तैयार रहें. क्योंकि 14वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों का दावा है कि मई की शुरुआत में ही पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपये की 14वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- Indian Railway IRCTC App: भारतीय रेल के IRCTC एप बनाना चाहते हैं अकाउंट? जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
14वीं किस्त आने में करीब 15 दिन बचे हैं तो अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं कि आपको 2000 रुपये की किस्त मिलेगी या नहीं तो आप इस तरीके को अपनाकर जान सकते हैं. सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके लिए पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status के विकल्प को चुनें. इसके बाद 10 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें. कैप्चा कोड डालने के बाद आपको स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा.
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…