Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट में 8वीं पास के लिए निकली भर्ती, ग्रुप C पदों पर 60 हजार से अधिक होगी सैलरी

भारतीय डाक ने ग्रुप C पदों के लिए वेैकेंसी निकाली

भारतीय डाक ने ग्रुप C पदों के लिए वेैकेंसी निकाली

Sarkari Naukri: डाक विभाग में नौकरी पाने वालों के लिए खुशखबरी है. भारतीय डाक (Indian Post) ने ग्रुप C पदों के लिए भर्ती (India Post Recruitment 2022) निकाली है. इस भर्ती (Indian Post Group C Vacancy 2022) के माध्यम से एमवी मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वेल्डर और कारपेंटर के खाली पदों को भरा जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें डाक से अपना आवेदन भेजना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है.

खाली पद

एमवी इलेक्ट्रीशियन – 2 पद
पेंटर – 1 पद
वेल्डर – 1 पद
कारपेंटर – 2 पद

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जा सकती है.

इस लिंक से चेक करें भर्ती का नोटिफिकेशन..
India Post Group C Vacancy 2022 Notification

जो भी उम्मीदवार ग्रुप सी पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास संबंधित ट्रेड में आईआईटी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही यदि किसी उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास का सर्टिफिकेट के साथ ही साथ एक साल का अनुभव है तो वह भी भर्ती के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एमपी मैकेनिक पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.

मासिक वेतन.चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मासिक वेतन के रूप में 19,900 से 63, 200 रुपये तक सैलरी के रूप में दिया जाएगा.इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट से होकर गुजरना पडेगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital