Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CUET UG 2024: आज से शूरू हुई CUET (UG) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया, ये हैं अप्लाई करने का आसान तरीका

CUET UG 2024 Exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभ्यर्थी इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक साइट पर कर सकते हैं.

CUET UG EXAM 2024

सीयूईटी यूजी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

CUET UG 2024 Exam: सीयूईट यूजी परीक्षा (CUET UG EXAM) देने वाले अभियार्थियों के लिए एक बड़ी खूशखबरी सामने आई है. दरअसल, नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने आज यानी 28 फरवरी से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में अभ्यार्थी इस एग्जाम के लिए आधिकारिक साइट पर अप्लाई कर सकते हैं. इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च के तीसरे हफ्ते में समाप्त हो जाएगी. बता दें कि इस एग्जाम में सफल मिलने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी, राज्य विश्वविद्यालय और कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की अभ्यार्थी इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

CUET UG 2024 प्रवेश परीक्षा 15 से 31 मई, 2024 तक देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है. अगर किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (यूजी) 2024 के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है तो वे इस हेल्पलाइन नंबर 011 – 40759000/011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या अभ्यर्थी [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.

देखें टाइम टेबल

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट

सीयूईटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजन किया जाएगा. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आदि शामिल हैं. अभ्यार्थी अपने पसंद की  किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं. सीयूईटी यूजी एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरना होता है.

ये भी पढ़ें:SBI समेत इन तीन बैंकों पर RBI का बड़ा एक्शन, लगा इतना जुर्माना, जानें वजह

ऐसे करें अप्लाई

-अभ्यार्थी एग्जाम अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं.
-इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर CUET UG 2024 आवेदन पत्र लिंक खोलें.
-फिर उम्मीदवार के सामने नया रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा.
-अब उम्मीदवार रजिस्टर करें.
– फिर अभ्यर्थी लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें.
– इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
-अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-इसके बाद उम्मीदवार अपना फॉर्म सबमिट करें.
-अब उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें.
-अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital