Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

International Yoga Day 2025: योग से पहले या बाद में चाय-कॉफी कब पिएं? जानें सही समय

International Yoga Day 2025: सभी के मन में ये सवाल होता है कि योग करने से कितनी देर पहले या बाद में चाय या कॉफी पीना ठीक होता है? आइए हम आपको बताते हैं

Coffee Before Yoga

International Yoga Day 2025: आज 21 जून 2025 है. भारत समेत पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. लाखों लोग योग अभ्यास कर रहे हैं. इन सबके बीच एक ऐसा सवाल है, जो अक्सर पूछा जाता है. सभी के मन में ये सवाल होता है कि योग करने से कितनी देर पहले या बाद में चाय या कॉफी पीना ठीक होता है? आइए हम आपको बताते हैं.

योग से पहले चाय या कॉफी?

दरअसल, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण भी है. खाली पेट योग करना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप सुबह जल्दी उठकर योग कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि योग से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले तक कुछ भी न खाएं. यहां तक कि चाय या कॉफी भी नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि चाय-कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर में उत्तेजना बढ़ाता है. इसके सेवन के बाद कुछ आसन ऐसे हैं, जिन्हें करने में बेचैनी या गैस की समस्या हो सकती है.

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

अगर आपको चाय की आदत है और बिना चाय के योग नहीं कर पाते, तो बहुत हल्की ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन कम से कम 45 मिनट पहले कर सकते हैं. अगर आपको आदत नहीं है, तो आंवले का जूस ले सकते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होगा.

योग के बाद चाय या कॉफी कब लें?

योग के बाद शरीर शांत और संतुलित अवस्था में होता है. इसलिए तुरंत चाय या कॉफी लेने से वह संतुलन बाधित हो सकता है. योग करने के कम से कम 30 मिनट बाद ही चाय या कॉफी पीनी चाहिए. उसकी भी मात्रा बहुत हल्की हो.

क्या है बेहतर बेहतर विकल्प?

योगा करने के बाद सबसे पहले गुनगुना पानी ले. उसमें नींबू-शहद डालकर लें. इसके कुछ समय बाद अगर चाहें तब चाय और कॉफी ले सकते हैं. आपको बता दें कि योग से पहले सदैव खाली पेट रहें. 30-45 मिनट पहले हल्की हर्बल टी ले सकते हैं. वहीं, योग के बाद 20-30 मिनट रुकें, फिर चाय या कॉफी लें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital