Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कासगंज: रामलीला देखकर घर आए युवक ने किया Suicide, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

कासगंज के सलेमपुर गांव में चल रही रामलीला के दौरान एक युवक को कुर्सी से उठाकर मारपीट की गई जिसके बाद युवक खुद को अपमानित महसूस करने लगा और आत्महत्या कर लिया.

kasganj suicide

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सलेमपुर गांव में चल रही रामलीला के दौरान एक युवक को कुर्सी से उठाकर मारपीट की गई जिसके बाद युवक खुद को अपमानित महसूस करने लगा और आत्महत्या कर लिया. युवक के इस कदम के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. वहीं उसके परिजनों ने 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है.

सलेमपुर गांव में घटी इस घटना के बाद लोंगों में रोष को देखते हुए मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस को लगाया गया. काफी समझाइश के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फंदे से लटकता मिला शव

सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में घटी इस घटना का पता परिजनों को तब चला जब रमेश (48) पुत्र कन्हैया लाल के कमरे में लोगों ने सोमवार की सुबह उसे फंदे में लटकता देखा. जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रमेश गांव में हो रही रामलीला देख रहा था. तभी वहां एक सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. सार्वजनिक तौर पर ये थप्पड़ उसे अंदर से झकझोर दिया जिसके बाद रमेश ने घर जाकर इतना बड़ा कदम उठाया.

थप्पड़ मारने की बात गलत

जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सिटी आंचल चौहान गांव में भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. मामले की छानबीन के बाद ASP राजेश भारती ने बताया कि सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने की बात सही नहीं है. युवक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. उसे बस हाथ पकड़ कर हटाया ही गया है. जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी ने बनाया है.

यह भी पढ़ें- रात में भेजा मैसेज, ‘मैं आत्महत्या करने वाला हूं’ सुबह मिली युवक-युवती की लाश

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital