Bharat Express DD Free Dish

बलरामपुर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से आग का गोला बनी बस, 3 लोग जिंदा जले, 24 झुलसे

Accident in Balrampur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. दिल्ली जा रही बस की टक्कर ट्रक से हो गई. इससे बस आग का गोला बन गई जिसमें 3 लोग जिंदा जल गए हैं.

Accident in Balrampur Uttar Pradesh Bus Fire After Collision with truck 3 burnt alive 24 injured

Accident in Balrampur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सोनौली से दिल्ली जा रही एक बस में ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 24 लोग झुलस गए हैं. इनमें 6 की हालत गंभीर है. हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात ढाई बजे के आसपास हुआ. बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नेपाल के रहने वाले थे. बस चालक और कंडक्टर का भी कुछ पता नहीं चल पाया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस घिसटती हुई 100 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई. खंभा टूटकर बस पर गिर गया, जिससे बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई.

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

कई मरने वालों की पहचान बाकी

हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री नेपाल के रहने वाले थे. बस चालक और कंडक्टर का भी कुछ पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन में Sanchar Saathi प्रीलोड करना जरूरी, 90 दिनों का मिला अल्टीमेटम

बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

  • – सरस्वती पांडे, पत्नी विनोद खारिल, उम्र 24, निवासी बुटवल (नेपाल)
  • – धान कुमार, पत्नी शंकर महतो, उम्र 60 वर्ष, बुटवल (नेपाल)
  • – अनिल, पुत्र कृष्ण बहादुर, उम्र 16 वर्ष, बुटवल (नेपाल)
  • – दिवाकर न्यूपाने, पुत्र महा शर्मा, उम्र 42, बुटवल (नेपाल)
  • – विष्णु माया, पत्नी कृष्ण बहादुर, उम्र 52, नवलपुर (नेपाल)

यहां देखें घायलों की लिस्ट

Accident in Balrampur Uttar Pradesh Bus Fire After Collision with truck 3 burnt alive 24 injured

Accident in Balrampur Uttar Pradesh Bus Fire After Collision with truck 3 burnt alive 24 injured

स्थानीय लोगों में गुस्सा

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read