Urdu Conclave 2026

‘संसद को बना रहे थिएटर’, मुरादाबाद में राहुल गांधी पर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम

मुरादाबाद पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद को ड्रामा थिएटर बनाना चाहते हैं. उन्होंने मौलाना जरजिस और ओवैसी पर भी तीखी टिप्पणियां कीं.

Acharya Pramod Krishnam Attacks Rahul Gandhi And Pappu Yadav

श्री कल्कि धाम के पीठेश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है. मुरादाबाद में आयोजित एक गुरुकुल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी, पप्पू यादव, मौलाना जरजिस और असदुद्दीन ओवैसी को अपने निशाने पर लिया. उन्होंने संसद में विपक्ष के आचरण को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद को ‘ड्रामा स्कूल’ बनाने पर तुले हैं.

‘रामलीला में करना चाहिए काम’

संसद में विपक्षी सांसदों के हंगामे पर चुटकी लेते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा है. जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं, वे संसद को थिएटर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं.’

उन्होंने सांसद पप्पू यादव को सलाह देते हुए तंज कसा कि अगर उन्हें एक्टिंग का इतना ही शौक है, तो वे रामलीला में जाएं. वहां वे रावण, मेघनाद या खर-दूषण जैसे रोल निभा सकते हैं, लेकिन देश की संसद और सनातन धर्म का अपमान करना बंद करें.

‘बच्चे कॉकरोच न बनें, इसलिए भेजें गुरुकुल’

अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपील की कि अगर वे चाहते हैं कि उनके बच्चे देश भक्त स्वामी विवेकानंद और महर्षि दयानंद जैसे महापुरुष बनें, तो उन्हें गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जोड़ें.

वहीं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शनों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसे आंदोलन कहना गलत है, यह केवल उपद्रव था. पीएम मोदी ने बड़प्पन दिखाते हुए अभद्रता करने वालों को माफ किया है, लेकिन देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी.

मौलाना जरजिस और ओवैसी पर बोला हमला

हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले मौलाना जरजिस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जो इंसान दूसरे धर्म का सम्मान नहीं करता, वह सच्चा मुसलमान हो ही नहीं सकता. असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुसलमान दिन में पांच बार ‘वंदे मातरम’ के भाव को जीता है, ओवैसी को भी यह बात समझनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘चलो मंदिर… अब यहीं होगी शादी!’ प्रेमी जोड़े के मिलते ही ग्रामीणों ने घेरा, फिर सेकंड में कराया ‘हाई-वोल्टेज’ विवाह; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read