Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक दिन के लिए क्यों बढ़ाई गई AI Summit? अब 21 फरवरी तक रहेगी जारी; जानें एंट्री का समय

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को विजिटर और प्रदर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक चलेगा. ज्यादा भीड़ और रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन ने देश में एआई इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ते उत्साह को उजागर किया है.

AI Submit 2026

सरकार ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की अवधि 20 फरवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी तक कर दी है. अब तक 25 लाख से अधिक लोग एग्जीबिशन क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, जबकि 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन कराया है. एग्जीबिशन का समय बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया गया है, हालांकि 19 फरवरी को यह आम जनता के लिए बंद रहेगी. 20 और 21 फरवरी को एग्जीबिशन आम जनता के लिए खुली रहेगी. चलिए जानते है:

समिट का अवधि बढ़ाया गया

सरकार ने घोषणा की है कि समिट अब 21 फरवरी तक जारी रहेगा. पहले यह कार्यक्रम 20 फरवरी को समाप्त होने वाला था, लेकिन भारी प्रतिक्रिया (Feedback) के कारण इसे आगे बढ़ाया गया. प्रदर्शनी के समय को भी बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया गया है ताकि ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. हालांकि 19 फरवरी को सीमित कार्यक्रमों के कारण आम जनता के लिए प्रवेश बंद रहेगा. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लाखों लोगों ने इस आयोजन में रुचि दिखाई है.

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी विकसित हो रही है. पहले दिन भीड़ के कारण हुई असुविधा क कारण उन्होंने लोगों से माफी मांगी और बेहतर व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया.

वैश्विक भागीदारी और एआई सहयोग पर जोर

अत्यधिक पंजीकरण के चलते आधिकारिक रजिस्ट्रेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. आयोजकों ने इच्छुक लोगों के लिए ऑनलाइन जुड़ने का विकल्प उपलब्ध कराया है, ताकि वे सत्रों और चर्चाओं (Sessions and discussions) का लाभ उठा सकें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि, प्रमुख तकनीकी कंपनियां और सैकड़ों स्टार्टअप शामिल हैं. आयोजन में विभिन्न थीम आधारित पवेलियन और लाइव डेमो के माध्यम से एआई के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित किया जा रहा है.

यह समिट न केवल तकनीकी प्रदर्शन का मंच है, बल्कि नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत और शोध संस्थानों को एक साथ लाकर भविष्य की एआई दिशा तय करने का अवसर भी प्रदान करता है.

यह भी पढ़े:AI इम्पैक्ट समिट 2026: भारत मंडपम से गूंजा पीएम मोदी का ‘सर्वजन हिताय’ का मंत्र

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital