लखनऊ से वेस्ट यूपी तक अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर (Image- AI)
Akhilesh Yadav Controversial Poster: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को जातिवादी सपाई का तमगा देते हुए उनकी पार्टी के नेताओं के बयानों का कट-आउट लगाये गए हैं. हालांकि इन पोस्टरों को किसने लगाया है इसका पता नहीं चल सका है.
अखिलेश यादव के लगाये गए इन पोस्टरों में उनके PDA फॉर्मूले को टारगेट किया गया है. पोस्टर के टैग लाइन में लिखी गई है. सबको गाली, सबका अपमान…समाजवादी पार्टी की पहचान. इस पोस्टर में खास तौर से पीडीए फार्मूला, ठाकुर-ब्राह्मण और जयंत चौधरी पर उनके नेताओं के बयान शामिल किये गए हैं. इस पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी ने शिकायत की है. कई जगहों पर पोस्टर फाड़ दिये गए और नारेबाजी की गई है.

राजकुमार भाटी के बयान को भी मिली जगह
समाजवादी पार्टी के खिलाफ ये पोस्टर लखनऊ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में लगाये गए हैं. इन पोस्टरों में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान से लेकर सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण, वेश्या वाले बयानों को शामिल किया गया है.
ब्राह्मण-बनिया चोर हैं…
मेरठ में लगाये गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव के बयान- जयंत चौधरी चवन्नी थे को शामिल किया गया है. इसके अलावा शिवपाल यादव के ‘राजभर-निषाद नीच-तुच्छ लोग हैं’ का भी कट आउट लगाये गए हैं. वहीं सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का ‘ब्राह्मण-वेश्या की तरह होते हैं’ वाले बयान भी लगाये गए हैं. इसके अलावा ठाकुर-ब्राह्मण चोर हैं वाले बयान भी इस पोस्टर में शामिल किये गए हैं.
ये भी पढ़ें- इश्क, बेवफाई और पेपर लीक! बॉयफ्रेंड ने MPSC को बताई सच्चाई, रद्द हुई महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इन पोस्टर्स को लेकर कई शहरों में पुलिस से शिकायत की है. इस संबंध में हापुड़ में पुलिस अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि इन पोस्टरों को किसने लगाया है-सीसीटीवी से पता लगाया जा रहा है. इसकी जांच की जा रही है. वहीं कई जगहों पर खुद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों को फाड़ डाला.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


