Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता चेम्बर्स बिल्डिंग का 31 मई को होगा उद्घाटन समारोह, CJI बनेंगे मुख्य अतिथि

यह अपने तरह की देश की पहली इमारत है जो आधुनिक तरीके से बनी है जिसका निर्माण एल एंड टी कंपनी ने किया है और इस पर करीब 600 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

allahabad high court

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओं के वाहनों की पार्किंग और चेम्बर्स के लिए बनकर तैयार 12 मंजिली इमारत का उद्घाटन 31 मई को हो सकता है. इस समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई होंगे और सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायमूर्ति विशिष्ट अतिथि होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शामिल होंगे .

यह अपने तरह की देश की पहली इमारत है जो आधुनिक तरीके से बनी है जिसका निर्माण एल एंड टी कंपनी ने किया है और इस पर करीब 600 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यद्यपि इसे महाकुंभ से पहले ही बना कर सौंपने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इमारत से हाईकोर्ट को जाने के लिए गलियारा का निर्माण न हो पाने के कारण टलता रहा है.

अब संभावना जगी है कि जुलाई से इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता इस भव्य इमारत में बैठने लगेगे, लेकिन अभी फर्नीचर कुर्सी मेज  ए सी आदि की व्यवस्था नहीं हुई है और प्रति चेम्बर्स के एलाटमेंट की धनराशि का खुलासा अभी निर्माण कमेटी की ओर से नहीं किया गया है जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

यद्यपि भारत सरकार के विधि मंत्री ने घोषणा किया था कि  जितने धन की मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन करेगा उससे अधिक धनराशि दी जाएगी. बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोई प्रस्ताव भेजा या नहीं रहस्यमय है. अब पदाधिकारियों का कार्यकाल भी 2 मई से खत्म हो गया है.


ये भी पढ़ें: संभल जामा मस्जिद सर्वे मामला: हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका, अदालत ने रिवीजन पिटीशन की खारिज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital