Bharat Express DD Free Dish

कौन संभालेगा राम मंदिर की कमान? CEO पद के लिए दूसरे दिन भी इंटरव्यू जारी, रेस में कई बड़े नाम

Ayodhya Ram Mandir CEO Interview: राम मंदिर CEO पद के लिए दूसरे दिन का इंटरव्यू जारी है. 5400 आवेदनों में से चुने गए 18 दिग्गजों में से आज 8 का साक्षात्कार हो रहा है.

Ram Janmabhoomi Trust

Ram Mandir CEO Interview:मनमीत गुप्ता/अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए चयन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है. मंदिर ट्रस्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू ले रही है.

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के CEO चयन प्रक्रिया के दूसरे दिन 8 अन्य अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जा रहा है. कुल 5,400 आवेदकों में से शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवारों में रिटायर्ड IAS, IPS, जज और सैन्य अफसर शामिल हैं. 4 दिवसीय इस प्रक्रिया को ट्रस्ट ने पूरी तरह गोपनीय रखा है.

नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया तेजी से शुरु (Ayodhya Ram Mandir CEO interview)

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में नए सीईओ (CEO) के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस पद के लिए कुल 5,400 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 18 योग्य उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है. पूरी इंटरव्यू प्रक्रिया चार दिनों तक चलेगी, जिसके दूसरे दिन आज 8 अन्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा रहा है. इससे पहले प्रथम दिन 10 उम्मीदवारों का इंटरव्यू संपन्न हुआ था.

सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा (Ram temple CEO candidates)

इस प्रतिष्ठित पद की दौड़ में देश के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं. अभ्यर्थियों में पूर्व न्यायाधीशों के अलावा सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और थल सेना व अन्य बलों के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी शामिल हैं. सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए ट्रस्ट ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह गुप्त रखा है. साक्षात्कार के लिए आने वाले उम्मीदवारों को जगद्गुरु आद्यशंकराचार्य द्वार से ट्रस्ट के विशेष वाहनों के माध्यम से ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-आखिरी सेकंड में ऐसा क्या हुआ? देखें अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read