Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भगवान के घर में चोरी! किसने-कितना लूटा रामलला का खजाना? जानें बरामद कैश का हिसाब

Ayodhya Ram Mandir theft Case: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दान चोरी मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 79.85 लाख रुपये बरामद किए हैं. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी अभी भी चल रही है. जानिए किसके पास से कितना कैश मिला?

Ayodhya Ram Mandir theft Case

Ayodhya Ram Mandir theft Case: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश के रामभक्तों को सन्न कर दिया है. रामलला को चढ़ाए गए दान में करोड़ों की हेराफेरी और चोरी के मामले में पुलिस ने बहुत बड़ा पर्दाफाश किया है. इस ‘महा-पाप’ को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से करीब 79 लाख 85 हजार रुपये का भारी-भरकम कैश बरामद हुआ है.

सुबह 7 बजे से ताबड़तोड़ छापेमारी (Ayodhya Ram Mandir donation stolen Action)

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरी तरह से ‘एक्शन’ मोड में है. अयोध्या नगर कोतवाली के तहत कौशलपुरी फेस-2 में रहने वाले इस पूरे कांड के मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्रा के घर आज सुबह 7 बजे से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

सिर्फ मास्टरमाइंड ही नहीं, बल्कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बेहद करीबी माने जाने वाले राम शंकर यादव (टिन्नू) के ठिकानों पर भी पुलिस ने धांधू छापेमारी की है. घर में मौजूद परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, बैंक डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और हाल ही में खरीदी गई संपत्तियों के कागजातों की बारीकी से जांच हो रही है.

किसके पास से मिला कितना पैसा? (Ayodhya Ram Mandir Cash Recoverey)

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद रुपयों का पूरा ब्योरा (Details) जारी कर दिया है. जानिए किसने रामलला का कितना धन लूटा था.

  • अविनाश शुक्ला- 20 लाख 40 हजार
  • करुणेश पांडे- 18 लाख 7 हजार
  • अनुकल्प मिश्रा (मास्टरमाइंड)- 16 लाख 82 हजार
  • लव कुश मिश्रा- 14 लाख 25 हजार
  • राम शंकर यादव (टिन्नू)- 10 लाख
  • राम शंकर मिश्रा- 7 लाख 32 हजार
  • मनीष यादव- 2 लाख

इस पूरे हाई-प्रोफाइल रैकेट में आठवां आरोपी एक रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव है. पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की कोई कार्रवाई नहीं की और उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं होने की बात कही गई है. वहीं, जब पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला के घर छापा मारने गई, तो वहां उल्टे पुलिसकर्मियों की ही तलाशी ली गई.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम पर ‘नरसंहार’ की साजिश: मुंबई में 30000 शिया मुसलमानों को मारना चाहता था फैयाज; क्या है ईरान-इराक कनेक्शन?

संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर?

राम मंदिर के दानपात्र में हुई इस सेंधमारी ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस की कई टीमें शहर भर में छापेमारी कर रही हैं. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद इन आरोपियों द्वारा दान के पैसों से बनाई गई संपत्तियों पर भी जब्ती और ‘बुलडोजर’ की कार्रवाई देखने को मिल सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital