Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत में ‘बांग्लादेशी’ धमकी: बागपत का रिहान बोला- दीपू की तरह जिंदा जला देंगे.., भारी पड़ी ‘नबी की शान’ वाली रील

Bangladesh Support In Baghpat: उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने रिहान नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा है. उसने नबी का नाम लेकर भारत में गुस्ताखी करने वालों को बांग्लादेश के दीपू की तरह जलाने की बात कही थी. जानिए क्या है पूरा मामला?

Bagpat Rihan Arrested for Hate Speech Reel Threatened Bangladesh Dipu style Burning Over Blasphemy

Bangladesh Support In Baghpat: कुलदीप पंडित/बागपत: एक तरफ बांग्लादेश में चुनाव से पहले जिंहादियों की भीड़ वहां की हिंदू आबादी पर टूट रही है. दूसरी ओर भारत में कुछ लोग उस विचार को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आया है. जहां एक युवक इंस्टाग्राम रील के जरिए नफरत फैलाने का काम कर रहा था. वह धमकी दे रहा था कि नबी की शान में गुस्ताखी की तो दीपू की तरह जिंदा जला देंगे. हालांकि अब पुलिस ने उसपर मुकदमा दायर कर लिया है. जाहिए है रिहान की हेकड़ी निकलने वाली है.

सोशल मीडिया पर ‘हीरो’ बनने के चक्कर में और नफरत की आग फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को बागपत पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां रिहान नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर बांग्लादेश में हुई हिंसा का वीडियो लगाकर हिंदुओं को खुली धमकी दी थी.

क्या है वायरल वीडियो? (Bagpat Bangladesh Support Viral Video)

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नफरत फैलाने व भावना भड़काने वाला वीडियो वायरल हुआ है. रिहान नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर धमकी दी, और बांग्लादेश हिंसा का जिक्र करते हुए रील में कहा कि-

‘संभल जाओ… नबी की शान में गुस्ताखी मत करो, वरना दीपू जैसा हाल होगा और जिंदा जला दिया जाएगा.’

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में ‘पाप’ है संगीत? ‘भीगी-भीगी’ वाले जेम्स पर ईंटों की बारिश, जंग का मैदान बना जश्न; तसलीमा का युनुस को तमाचा

गिरफ्तार किया गया युवक (Bangladesh Supporter Arrest)

वीडियो में युवक धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया. रिहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ITS_RIHAN-501 से एक वीडियो पोस्ट करते हुए बांग्लादेश में दास की हत्या का जिक्र करते हुए उसका वीडियो दिखाया और धमकी दी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष आकाश त्यागी ने खेकड़ा कोतवाली में उसके खिलाफ तहरीर दी. जिसके बाद खेकड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital