Urdu Conclave 2026

UP News: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोलियों से गूंज उठा इलाका, एक अपराधी घायल

UP News: बहराइच में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात को हुई इस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी घायल और बाकि दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया.

UP News: बहराइच के जिले में गुरुवार को आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मामला बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल से सटे थाना मुर्तिहा क्षेत्र का है, जहां देर रात में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैरों पर गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया. जब अन्य दो अपराधियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हे भी हिरासत में ले लिया.

सूचना मिलने पर पुलिस ने की थी कारवाई

पुलिस को मुखबिर से अपराधियों से संबंधित सुचना मिली, जिसके बाद मोतीपुर सीओ हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में इस सफलता को अंजाम दिया गया. एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार सूचना में बताया गया की चोरों का गिरोह चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा क्षेत्र से गुजर रहा है. सुचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और नौबना मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी.

पुलिस को देख अपराधियों ने की फायरिंग

चेकिंग के दौरान अपराधियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार तीनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उनके एक साथी के पैरो पर गोली मारी, जिससे वो घायल हो गया. इसके बाद बाकी दोनों अपराधियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस पूरी घटना से पूरे इलाके में गोलियों की गूंज उठ पड़ी.

घायल अपराधी ने अपना नाम छैलू उर्फ छैलबिहारी बताया जो लखीमपुर का निवासी है. बाकि दो अपराधियों का नाम अरुण और तुलसीराम है जो खैरीघाट थाना क्षेत्र केनिवासी है.

कई चोरियां कर चुके थे अपराधी

पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया, जिसमें कई सारी ज्वेलरी, 17600 की नगदी, अपाचे मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस थे. चोरी की पुछताउ करते हुए उन्होंने बताया की उन्होंने मोतीपुर क्षेत्र में कई सारी चोरियां की थी. ये गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय, जिनमें छैलू को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है.

मामले की कारवाई फिलहाल जारी है, जिसमें पुलिस छैलू के इतिहास को खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ट्रेन से मथुरा-वृंदावन दौरे पर, मंदिरों में करेंगी दर्शन

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read