Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ट्रेन से मथुरा-वृंदावन दौरे पर, मंदिरों में करेंगी दर्शन

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष ट्रेन से मथुरा-वृंदावन दौरे पर निकलेंगी. वे प्रमुख मंदिरों में पूजा करेंगी और शाम को दिल्ली लौटेंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) को एक खास ट्रेन से उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगी. यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रपति सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से महाराजा एक्सप्रेस के विशेष रेक से रवाना होंगी और करीब 10:00 बजे वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेंगी. इसके बाद वे सड़क मार्ग से मथुरा जाएंगी.

7 घंटे तक मथुरा-वृंदावन में रहेंगी राष्ट्रपति

इस पूरे दौरे के दौरान राष्ट्रपति करीब 7 घंटे तक मथुरा-वृंदावन में रहेंगी और वहां के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगी. शाम 5:15 बजे वे मथुरा जंक्शन से दिल्ली के लिए वापसी करेंगी और 6:45 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेंगी.

रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की पूरी तैयारी

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारी कर ली है. RPF और GRP के जवान पूरे रूट पर तैनात कर दिए गए हैं. रेलवे स्टेशनों, ओवरब्रिजों और ट्रैक किनारे सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कुछ समय के लिए रेल ट्रैफिक भी रोका जा सकता है ताकि यात्रा में कोई बाधा न आए.

किस ट्रेन से करेंगी यात्रा?

सूत्रों कि माने तो राष्ट्रपति जिस ट्रेन से सफर करेंगी वह 16 कोच वाली महाराजा एक्सप्रेस है जिसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा करेंगे.

दो साल बाद ट्रेन से सफर कर रही हैं राष्ट्रपति

दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति करीब दो साल बाद ट्रेन से सफर कर रही हैं. इससे पहले जून 2023 में उन्होंने भुवनेश्वर से अपने गृहनगर रायरंगपुर (ओडिशा) तक इसी विशेष ट्रेन से यात्रा की थी.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गौमतदाता संकल्प का शंखनाद, बोले- अब बिहार में गौभक्त ही लड़ेंगे चुनाव

रेलवे के दोनों जोन उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. राष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि रेलवे की तैयारियों और समन्वय का भी बड़ा उदाहरण है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital