Bharat Express DD Free Dish

किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद: बहराइच में उत्पीड़न के आरोप में सीओ कार्यालय पहुंचे

बहराइच के नानपारा में किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ. पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Bahraich Kinnar Vivad: बहराइच के नानपारा क्षेत्र से किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है. एक किन्नर ने कुछ अन्य किन्नरों पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. झगड़े के बाद दोनों पक्ष कार्यालय परिसर पहुंचे, जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि अंत में पुलिस के मोर्चा संभालने पर स्तिथि सामान्य हो गई.

लिंग परिवर्तन का लगाया आरोप

शिकायतकर्ता किन्नर ने आरोप लगाया कि उसे लिंग परिवर्तन के लिए परेशान किया जा रहा है. इसके साथ ही उसका लगातार उत्पीड़न भी किया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए बताया कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं.

यह भी पढ़ें:मथुरा: सांप ने डसा, उसी को जेब में रखकर अस्पताल पहुंचा ई-रिक्शा चालक, वीडियो वायरल

बता दें कि आरोप- प्रत्यारोप के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा तेज हो गया. जिसके बाद दोनों पक्ष इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय जा पहुंचे. वहीं कार्यालय परिसर में पहुंचते ही कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया.

मौके पर मौजूद पुलिस ने संभाला मामला

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप कुमार सिंह ने स्वयं दोनों पक्षों की बातें सुनीं. उन्होंने मीडिया को बताया कि इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद दोनों पक्षों का प्रदर्शन समाप्त हो गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर की स्थिति भी सामान्य हो गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read