Bharat Express DD Free Dish

बलरामपुर में गजब हो गया! भाई के मर्डर पर हो गया था शक, अब कब्र से निकली लाश बताएगी कातिल कौन?

UP News: बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र में 23 दिन पहले दफनाए गए युवक का शव कब्र से बाहर निकाला गया. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी.

UP News: बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के लखनीपुर धनगढ़वा गांव में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में 23 दिन पहले दफनाए गए सुनील कुमार का शव कब्र से बाहर निकाला गया. मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई इस कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मौत पर उठे सवाल

गांव के 21 वर्षीय सुनील कुमार की 3 मई को इलाज के दौरान मौत हुई थी. उस समय परिवार ने शव को दफना दिया था. लेकिन बाद में मृतक के भाई लवकुश पासवान ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पोस्टमार्टम की मांग की.

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, 29 अप्रैल को सुनील एक मुंडन कार्यक्रम में गया था. उसी दौरान बरदौलिया के पास सड़क हादसे में उसके घायल होने की खबर मिली. पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान 3 मई को उसकी मौत हो गई.

परिवार का संदेह

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवार ने दुर्घटना की कहानी पर भरोसा नहीं जताया. उन्हें शक है कि सुनील की मौत किसी साजिश का नतीजा हो सकती है. इसी संदेह के चलते प्रशासन ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकालने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-‘फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी…’, जयपुर अनु मीणा केस में फरार पति ने Video जारी कर खोले खौफनाक राज

जांच और आगे की कार्रवाई

गांव में पूरे दिन इस घटना को लेकर चर्चा होती रही. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली से हरी झंडी, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा? कर्नाटक में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read